जैसलमेर में ‘डेजर्ट वॉरियर्स-BSF मैराथन’ 21 को: अभिनेता पंकज त्रिपाठी बोले- मैराथन में भाग ले, फिट इंडिया अभियान को मजबूती दें – Jaisalmer News h3>
जैसलमर। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दिया हाफ मैराथन को समर्थन।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आयोजित की जा रही ‘डेजर्ट वॉरियर्स – बीएसएफ मैराथन’ 21 दिसंबर को जैसलमेर शहर में होने जा रही है। इस आयोजन को समर्थन देते हुए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मैराथन के लिए विशेष प्रमोशनल संदेश जारी किया है। उन्होंने
.
गौरतलब है कि मैराथन का आयोजन 3 श्रेणियों – 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) में किया जाएगा। मैराथन का शुभारंभ और समापन शहीद पूनम सिंह स्टेडियम, जैसलमेर से किया जाएगा। विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
21 दिसम्बर को तीन श्रेणियों में होगा आयोजन।
प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दिया समर्थन
अपने संदेश में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा-
डेजर्ट वॉरियर्स-BSF मैराथन’ केवल खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि देश के सीमांत क्षेत्रों में तैनात वीर जवानों के सम्मान और अनुशासन की भावना जागृत करने का एक माध्यम है।
उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे इस मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लें और सीमा सुरक्षा बल के अदम्य साहस को नमन करें।
पंकज त्रिपाठी ने इस मैराथन को देशभक्ति और फिटनेस से जुड़ा प्रेरणादायी आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि यह मैराथन केवल दौड़ नहीं है, बल्कि यह हमारे सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों को सम्मान देने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा-
रेगिस्तान की कठिन परिस्थितियों में सेवा करने वाले BSF के जवानों का साहस पूरे देश के लिए प्रेरणा है। इस मैराथन में भाग लेकर फिट इंडिया अभियान को मजबूती दें और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाएं।
उन्होंने कहा- सशक्त शरीर और सशक्त मन से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।
दरअसल, अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों जैसलमेर में है और वे मिर्जापुर फिल्म की शूटिंग जैसलमेर की विभिन्न लोकेशन पर कर रहे हैं।
मैराथन के लिए चल रही तैयारियां।
21 दिसम्बर को होगा आयोजन
बीएसएफ के जैसलमेर सेक्टर (दक्षिण), डाबला द्वारा इस मैराथन का आयोजन 21 दिसम्बर 2025 को जैसलमेर की धरती पर किया जा रहा है। यह आयोजन रेगिस्तानी क्षेत्र से राष्ट्रीय एकता और फिट इंडिया अभियान को मजबूती देने का संदेश देगा। मैराथन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में धावकों के शामिल होने की संभावना है।
मैराथन का शुभारंभ और समापन शहीद पूनम सिंह स्टेडियम, जैसलमेर से किया जाएगा। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा, चिकित्सा, जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बीएसएफ के अनुसार यह आयोजन सीमावर्ती क्षेत्र की वीरता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।
3 श्रेणियों में होगा आयोजन
मैराथन का आयोजन तीन श्रेणियों- 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) में किया जाएगा। इसमें भारतीय सेना, वायुसेना, पुलिस बल, केंद्रीय एवं राज्य सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक, खेल प्रेमी नागरिक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों से यह संदेश देना है कि स्वस्थ शरीर और मजबूत मन ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। साथ ही युवाओं को नशामुक्ति, फिटनेस और खेलों की ओर प्रेरित करना भी इस आयोजन का अहम लक्ष्य है।
