जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन का पालन जरूरी h3>
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में विद्यालय की प्राचार्या अनीता तलवार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, विद्यालय की प्रशासिका नम्रता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि वंदना रंजन ने तिरंगे को सलामी दी। अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए कितने वीरों ने अपनी जान की कुर्बानियां दी। आज के दिन हम लोग उन वीरों को याद करते हैं। बच्चों को बताया कि आप जब तक अनुशासित नहीं होंगे तब तक आपको कोई कामयाबी नहीं मिलेगी। मौके पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया। बच्चों ने बहुत ही खूबसूरत पिरामिड बनाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। सेंटपॉल हाई स्कूल चाणक्यनगर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने सबों का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य गायन और बच्चों के भाषण सुनाकर बड़ों को आकर्षित कर लिया। इस मौके पर निदेशक व प्राचार्य ने अपने भाषण से सबों के मन में ऊर्जा का संचार कर दिया। शिक्षकों ने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हमारे बच्चे कल के भविष्य बेगूसराय। सदर प्रखंड के बहदरपुर स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के मुख से देशभक्ति की बातें सुनकर उपस्थित सभी गणमान्य ने सराहना की। इस अवसर पर सचिव अमिताभ ने कहा कि हमारे बच्चे कल के भविष्य हैं। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि हम शिक्षकों का परम कर्तव्य है कि बच्चों में कर्तव्य निष्ठा एवं देश प्रेम अभी से ही जागृत करें। इससे देश समृद्ध और सुरक्षित बनेगा। डीएवी एनएच 28 बरौनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे विद्यार्थी सिमरिया धाम। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच 28 बरौनी में प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के उन महान क्रांतिकारियों को याद किया। कहा कि यह आजादी हमें बड़ी कठिनाई से मिली है और इसे बचाए रखने के लिए हमें कठिन परिश्रम करना है। तभी देश मजबूत होगा। जब देश मजबूत होगा तो हम देशवासी खुद व खुद मजबूत होंगे। स्कूली बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर में देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News