Advertising
<

जीरापुर में फर्नीचर गोदाम में आग, लाखों का सामान राख: दूर तक दिखीं ऊंची लपटें; तीन शहरों की दमकलों ने तीन घंटे बाद पाया काबू – rajgarh (MP) News

0
जीरापुर में फर्नीचर गोदाम में आग, लाखों का सामान राख:  दूर तक दिखीं ऊंची लपटें; तीन शहरों की दमकलों ने तीन घंटे बाद पाया काबू – rajgarh (MP) News

जीरापुर में फर्नीचर गोदाम में आग, लाखों का सामान राख: दूर तक दिखीं ऊंची लपटें; तीन शहरों की दमकलों ने तीन घंटे बाद पाया काबू – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर के माचलपुर रोड स्थित विजया कॉन्वेंट स्कूल के पास सोमवार शाम एक फर्नीचर गोदाम में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं। आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग “शारदा फर्नीचर” के गोदाम में लगी, जो पवन कुशवाह के मकान के पीछे स्थित है। शाम करीब 5 बजे भड़की आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखा शादी-विवाह सीजन का महंगा सामान सोफा सेट, डबल बेड, सेंटर टेबल, गद्दे, कूलर, फ्रिज और टीवी- तेजी से जलने लगा और कुछ ही देर में लाखों रुपए का फर्नीचर राख में तब्दील हो गया। गोदाम राहुल पिता ओंकारलाल विश्वकर्मा, निवासी भंडावद का बताया जा रहा है। तीन शहरों की दमकलें जुटीं, 3 घंटे बाद मिला काबू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन हालात काबू में नहीं आए। इसके बाद माचलपुर और छापीहेड़ा से भी दमकल वाहन बुलाए गए। करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक गोदाम के भीतर रखा लगभग पूरा सामान और बाहर लगा टीन शेड जलकर खत्म हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अंकिता जैन, एसडीओपी धर्मवीर नागर, तहसीलदार कमलसिंह सौलंकी और थाना प्रभारी हुकम सिंह मीणा सहित पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य की निगरानी की। आसपास के मकानों को भी नुकसान
आग की तेज लपटों और गर्मी का असर आसपास के मकानों पर भी पड़ा। गोदाम से सटे सचिन अग्रवाल और रामबाबू गुप्ता के नवनिर्मित मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। देखिए तस्वीरें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News