जींद में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: 16 किलो अफीम जब्त, झारखंड से पंजाब भेजी जा रही थी, 15-15 हजार में भेजे थे डिलीवरी बॉय – Jind News h3>
जींद पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन तस्कर जो झारखंड से अफीम लेकर आए।
हरियाणा के जींद में शनिवार को सीआईए पुलिस ने कार सवार 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 16 किलो 306 ग्राम अफीम बरामद की है। इस अफीम की सप्लाई पंजाब के मोगा जिले में होनी थी। नशे की यह खेप झारखंड से पंजाब पहुंचाई जा रही थ
.
जिस कार की डिग्गी में अफीम को छिपाया गया था, वह विशेष तरीके से डिजाइन की गई थी। सामान्य तौर पर देखने में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि यहां अफीम की खेप छिपाई गई है। कार के पीछे डिग्गी में जहां पर बैक लाइट होती है, वहां स्पेशल बॉक्स बनाए गए थे। इन बॉक्स के ऊपर रबड़ का मैट ढका हुआ था।
जींद सीआईए पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर।
16. 306 किलोग्राम अफीम पकड़ी थी
सामान्य रूप से देखने पर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि यहां अफीम रखी है। इसी कारण आसानी से मामला पकड़ में नहीं आया। DSP संजय कुमार ने बताया था कि शुक्रवार देर शाम को सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार, एसआई कुलदीप, एसआई अशोक, संदीप मलिक और सतीश ढिल्लों ने जींद बाईपास पर एक स्विफ्ट गाड़ी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 किलोग्राम 306 ग्राम अफीम बरामद की थी।
नशे के नेटवर्क का मुख्य सरगना झारखंड का अनूप यादव
इसमें डिग्गी के एक साइड 7.228 किलोग्राम और दूसरी साइड 9.78 किलोग्राम अफीम छिपा रखी थी। नशे के इस नेटवर्क का मुख्य सरगना झारखंड का अनूप यादव है। उसने 15-15 हजार रुपए देकर तीन युवकों को डिलीवरी देने के लिए भेजा था।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान झारखंड के गांव कोमना निवासी पप्पू चौधरी, गांव गगरी निवासी रंजीत यादव, गांव डुमरी निवासी सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पप्पू चौधरी इससे पहले भी तीन बार सप्लाई देकर जा चुका था लेकिन इस बार जींद सीआईए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अफीम की सप्लाई पंजाब के मोगा में एंट्री से पहले बने एक होटल पर होनी थी।
पुलिस की गिरफ्त में तीनों नशा तस्कर।
जींद क्रॉस होते ही पंजाब में हो जाती एंट्री
नशा तस्करों का जींद उनका आखिरी नाका था, इसके बाद सीधे पंजाब में ही एंट्री होनी थी, लेकिन उससे पहले ही नशा तस्करों को दबोच लिया गया। सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी पप्पू चौधरी, रणजीत यादव, सिमरनजीत तीनों ही 8वीं से 10वीं पास हैं।
मुख्य सरगना अनूप यादव ने तीनों को 15-15 हजार का लालच देकर भेजा गया था। सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार कहा कि जींद ही नहीं, पूरे हिसार मंडल में अफीम तस्करी के मामले में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले करीब 12 किलोग्राम अफीम पकड़े जाने का रिकार्ड था। लेकिन उनकी टीम ने मेहनत और सतर्कता से नशे की इतनी बड़े खेप पकड़ी गई है।