जिस विधान भवन में पेश किया गया यूपी का सबसे बड़ा बजट, वह सिर्फ 21 लाख रुपए में बनकर हुआ था तैयार | History of uttar pradesh vidhan bhavan lucknow | Patrika News
लखनऊPublished: Feb 24, 2023 10:09:28 am
योगी सरकार 2.0 ने 22 तारीख को यूपी का दूसरा आम बजट पेश किया। 6.90 लाख करोड़ का भारी भरकम बजट जिस विधान भवन में पेश किया गया क्या आपको पता है वह कितने में बना है। कब बना है? क्या है इतिहास? आइए जानते हैं।
गठन के बाद हुए प्रथम सत्र तथा प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र के शुरुआत में राज्यपाल विधान मण्डल के एक साथ दोनों सदनों को सम्बोधित करते हैं। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सदस्य खुद में से करते हैं।
यूपी विधानसभा यानी भारत के सबसे अधिक सदस्यों वाली विधायिका। आजादी के बाद पहली विधानसभा साल 1952 में गठित हुई थी। अब तक कुल 18 बार विधानसभा का गठन हो चुका है।
उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद और विधान सभा दो सदन वाली विधायिका है। उत्तर प्रदेश राज्य विधान मण्डल भारत की सबसे बड़ी विधायिका है। उत्तर प्रदेश विधान सभा दो सदनों वाले विधान मण्डल का निचला सदन है जिसमें 403 निर्वाचित सदस्य होते हैं।