जिले में 24 घंटे में डूबने की घटनाओं में 6 की मौत

4
जिले में 24 घंटे में डूबने की घटनाओं में 6 की मौत

जिले में 24 घंटे में डूबने की घटनाओं में 6 की मौत

जिले में 24 घंटे में डूबने की घटनाओं में 6 की मौत खुदागंज में मां को बचाने के चक्कर में बेटा भी डूबा नूरसराय में अलग-अलग घटनाओं में दो की गयी जान दीपनगर व सरमेरा में भी डूबने की हुईं घटनाएं फोटो: सरमेरा मौत-सरमेरा अस्पताल में रविवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। जिले में 24 घंटे के अंदर डूबने की घटनाओं में छह लोगों की जान चली गयी। खुदागंज थाना क्षेत्र में मां को बचाने के चक्कर में बेटा भी डूब गया। दोनों की मौत हो गयी। इसी तरह, नूरसराय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में डूबने से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, दीपनगर व सरमेरा में भी पानी में डूबने से दो लोगों को जान गवांनी पड़ी। दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के पास गोइठवा नदी से रविवार को एक शव बरामद किया गया। देर शाम मृतक की पहचान नानंद गांव निवासी सियाराम के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वे शुक्रवार को नदी में स्नान करने गये। उसी दौरान डूब गये। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को पुलिस ने बताया कि नदी से शव मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बर्तन धोने गयी थी महिला : खुदागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में रविवार को डूबने से मां-बेटे की मौत हो गयी। मृतका सत्येन्द्र प्रसाद की 45 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी और उनका पुत्र संतोष कुमार है। परिजनों ने बताया कि महिला गांव के पानी भरे पईन में बर्तन धोने गयी थी। संतोष पास में ही था। बर्तन धोने के दौरान महिला के पैर फिसल गये और पानी में डूब गयी। यह देखकर बेटा भी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गया। वह भी डूब गया। शोर मचने पर ग्रामीण जमा हुए और दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण गांव पहुंच गये। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। नूरसराय में हुईं दो घटनाएं: थाना क्षेत्र में अलग-अगल हुईं दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना शनिवार की देर शाम में हुई। परमानंद गांव निवासी जमींदार प्रसाद का 31 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार साहसी नदी में भैंस धोने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसका शव पानी के उपर छहलाने लगा। ग्रामीणों ने शव को देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। दूसरी घटना दरुआरा गांव में हुई। दरुआरा गांव निवासी 74 वर्षीय कामेश्वर मांझी बकरी चराने गये थे। कुछ देर बाद बकरियों तो घर लौट गयी। बुजुर्ग वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन उन्हें खोजने लगे। अहारा पईन में उनकी लाश बरामद की गयी। परिजनों ने आशंका जतायी है कि पानी में डूबने से मौत हो गयी। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले कर दिया गया है। भैंस चराने गये युवक की मौत: सरमेरा थाना क्षेत्र के वंशी बिगहा गांव में भैंस चराने गये युवक की पानी में डूबकर जान चली गयी। मृतक कमलेश पासवान का 19 वर्षीय पुत्र कमलकांत कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह जोकिया खंधा में भैंस चराने गया था। इसी दौरान पानी में डूब गया। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उसे पानी से बाहर निकालकर इलाज के लिए सरमेरा अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को लाश सौंप दी गयी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News