जिलेभर में 60 घंटे के दौरान नदी में डूबने से दो किशोरों समेत तीन की गई जान

2
जिलेभर में 60 घंटे के दौरान नदी में डूबने से दो किशोरों समेत तीन की गई जान

जिलेभर में 60 घंटे के दौरान नदी में डूबने से दो किशोरों समेत तीन की गई जान

मुफस्सिल, तेघड़ा व चेरियाबरिया थाना क्षेत्र स्थित नदी में घटी घटना… परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उसके

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 13 Oct 2024 01:32 PM
share Share

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र में 60 घंटे के अंदर गंगा नदी में एक व बूढ़ी गंडक नदी में दो लोगों के डूबने से मौत हो गयी। चेरियाबरियापुर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी तो तेघड़ा में गंगा नदी में डूबने से युवक की जान गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के कोरिया घाट पर शुक्रवार की सुबह में स्नान के दौरान 14 वर्षीया भव्यम कुमार की डूबने से मौत हो गयी। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी मनोज सिंह का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि सत्यम अपने चचेरे भाई के साथ नहाने के लिए कोरिया घाट आया हुआ था। नहाने के क्रम में तेज धार के कारण गहरे पानी में चले जाने से दोनों लड़के डूबने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने एक लड़के को तो बचा लिया लेकिन दूसरा लड़का डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग कोरिया घाट पहुंचे। लोगों ने नदी में शव को खोजने का प्रयास किया। नदी में शव की तलाश के लिए परिजनों ने सीओ को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने डूबे हुए स्थान के पास से ही लड़के का शव को बरामद किया। मुफस्सिल पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। गंगा नहाने गए युवक की डूबने से गई जान तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। अयोध्या गंगा घाट पर स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार को उस समय घटी जब तेयाय निवासी रामाकांत पाठक का 38 वर्षीय पुत्र पप्पु पाठक गंगा स्नान करने गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह पप्पु पाठक नहाने के लिए गंगा नदी में घुसा। तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन डूबे युवक की कोई पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खेजबीन शुरू की गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद डूबे युवक का शव मिल सका। तेयाय के पूर्व मुखिया राम बाबू तांती ने बताया कि पप्पु पाठक ई- रिक्सा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद उनके समक्ष रोजी रोटी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मृतक के तीन पुत्री व एक पुत्र है। दो पुत्री की शादी हो गई है। घटना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पत्नी एवं बच्चों के साथ अन्य रिश्तेदारों का रो- रो कर बुरा हाल है। पत्नी के समक्ष बेटियों की शादी की चिंता है। घटना के बाद पुलिस अयोध्या गंगा घाट पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलश विसर्जन के दौरान पिता को बचाने में पुत्र की मौत चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत में शनिवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक गोपालपुर पंचायत के वार्ड- आठ निवासी रामसोगारथ महतो का 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि दुर्गापूजा के अवसर पर मृतक के परिवार के सदस्यों ने अपने घर में कलस्थापन किया था। उसी कलश के विसर्जन के लिए पूरा परिवार बूढ़ी गंडक नदी के घाट पर गया था। जहां से वो लौट नहीं सका। बताया गया है कि कलश विसर्जन के क्रम में मृतक के पिता का पैर फिसल गया। उसके बाद वे डूबने लगे तो पिता को बचाने के लिए पुत्र ने हाथ बढ़ाया तो वो खुद नदी में गिर पड़ा और उनकी मौत हो गई। डूबने के समय पूरा परिवार नदी किनारे मौजूद था। पूरा परिवार उसे डूबते हुए देखकर गमगीन हो गया। सभी लोग मातम में डूबे हुए हैं। ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया गया है कि पिता को तो मरने से बचा लिया लेकिन खुद को नहीं बचा पाया। किशोर के डूबने की सूचना पाकर गोपालपुर के लोग नदी पर पहुंचने लगे। सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शव को दुर्गा मंदिर के सामने रख किया विलाप मृतक शुभम कुमार के शव को उनके परिजनों ने गोपालपुर दुर्गा मंदिर के प्रतिमा के सामने रखकर रोना धोना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि माता दुर्गा ने आज मेरे पुत्र को धरती पर से उठा लिया है। अनर्थ हो गया है। विजयदशमी के दिन मेरे पुत्र का चले जाना बहुत ही दु:खद है। माता रानी से रो- रोकर विनती की जा रही थी कि किसी तरह जीवित कर दीजिए। इसके बाद ग्रामीणों ने विलाप करने वाले परिजनों को समझा बुझाकर अंतिम संस्कार करने के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास किया था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News