जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए आज मतदान: 685 मतदाता करेंगे 32 प्रत्याशियों का फैसला; अध्यक्ष पद के लिए तीन में टक्कर – Guna News

11
जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए आज मतदान:  685 मतदाता करेंगे 32 प्रत्याशियों का फैसला; अध्यक्ष पद के लिए तीन में टक्कर – Guna News

जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए आज मतदान: 685 मतदाता करेंगे 32 प्रत्याशियों का फैसला; अध्यक्ष पद के लिए तीन में टक्कर – Guna News

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

जिला अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए आज मंगलवार को मतदान होगा। वहीं बुधवार और गुरुवार को काउंटिंग होगी। बुधवार को पदाधिकारी और गुरुवार को कार्यकारिणी की काउंटिंग होगी। कुल 18 पदों के लिए 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। 685 मतदाता इसमें भाग लेंगे।

.

बता दें कि जिला अभिभाषक संघ द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-26 के लिए कार्यक्रम जारी किया गया था। चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक विजयवर्गीय को नियुक्त किया गया है। वहीं शरद पाराशर और कुलदीप तोमर को को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। 685 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 26 और 27 मार्च को मतगणना होगी। 26 को पदाधिकारियों और 27 मार्च को कार्यकारिणी की मतगणना होगी। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मतगणना होगी।

अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भूपनारायण सिंह सोलंकी, सुनील कुमार शर्मा और भरत अग्रवाल शामिल हैं। भूपनारायण सोलंकी जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह स्टेट बार के पूर्व सदस्य भी हैं। उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों का चयन होना है। इन दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। मुनेश रघुवंशी और विक्रम बोहरे निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

सचिव के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में सचिव के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा दावेदार सचिव पद के लिए ही हैं। इनमें चंद्रप्रकाश राव, चरण सिंह लोधा, महेश दास बैरागी, मनोज कुमार तारोलिया और श्याम सुंदर लिटौरिया मैदान में हैं। सह सचिव(पुरुष) पद के लिए दो प्रत्याशी हैं। इनमें विष्णु झा और विवेक रघुवंशी शामिल हैं। सह सचिव(महिला) के लिए अंजुला सोनी निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं।

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस पद के लिए अशोक कुशवाह, राजेश राठिया और गजानंद प्रजापति मैदान में हैं। वहीं पुस्तकालय अधिकारी के एक पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए थे। एक दावेदार ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया है। अब इस पद पर दो प्रत्याशी बचे हैं। इनमें अरविंद सोनी और फकरुन्निसा कुरैशी शामिल हैं।

सीनियर कार्यकारिणी के 7 पदों के लिए 9 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। इनमें अमरीश रघुवंशी, दीपक मीणा, हर्षवर्धन सिसोदिया, जितेंद्र धाकड़, करन अहिरवार, नीरज पांडे, प्रदीप शाक्य, प्रदीप शर्मा और संजय रघुवंशी मैदान में हैं। जूनियर कार्यकारिणी(पुरुष) के दो पदों के लिए अजय मिश्रा, सागर सोनी, सीताराम यादव, शिशुपाल यादव चुनावी मैदान में हैं। जूनियर कार्यकारिणी(महिला) के एक पद के लिए निर्विरोध चुनाव हो चुका है। संध्या श्रीवास्तव इस पद पर चुनी गई हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News