जासूसी के आरोपी का रिमांड बढ़ा, वकील बोला-जल्दबाजी में उठाया: पहले हरियाणा पुलिस ने बुलाया, वाहवाही के लिए पंजाब पुलिस ले गई – Chandigarh News

1
जासूसी के आरोपी का रिमांड बढ़ा, वकील बोला-जल्दबाजी में उठाया:  पहले हरियाणा पुलिस ने बुलाया, वाहवाही के लिए पंजाब पुलिस ले गई – Chandigarh News

जासूसी के आरोपी का रिमांड बढ़ा, वकील बोला-जल्दबाजी में उठाया: पहले हरियाणा पुलिस ने बुलाया, वाहवाही के लिए पंजाब पुलिस ले गई – Chandigarh News

आरोपी यूट्यूबर को मोहाली काेर्ट में लेकर पहुंची पुलिस।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पूछताछ के लिए उठाए गए यूट्यूबर जसबीर की 2 दिन की रिमांड बढ़ गई है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे मोहाली कोर्ट में पेश किया। इस मौके पर सरकारी वकील ने कहा कि जसबीर को पंजाब पुलिस ने जल्दबाजी में उठाया है।

.

जसबीर की गिरफ्तारी से पहले हरियाणा पुलिस ने उसे 2 जून को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन इसका जैसे ही पंजाब पुलिस को पता चला तो उन्होंने पहले ही जसबीर को उठाया लिया। वकील ने सवाल उठाया कि हिसार की ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद रोपड़ पुलिस और साइबर सैल ने उससे पूछताछ की थी, तब गिरफ्तार क्यों नहीं किया?

रिमांड बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस के 2 तर्क 1. लैपटॉप से रिकवर करना है डेटा: यूट्यूबर जसबीर सिंह को तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के मोहाली कोर्ट में पेश कर पुलिस ने कहा कि जसबीर के लैपटॉप का अभी डेटा चैक करना है। कई अन्य जांच भी हैं जो पूरी करनी हैं। पुलिस ने इसके लिए 7 दिन की रिमांड मांगी। 2. जालंधर की लड़की से करनी है पूछताछ: यूट्यूबर के संपर्क में जालंधर की 1 लड़की भी है। अभी उसके बारे में भी जानकारी जुटाई है और उसे भी पूछताछ में शामिल करना है। इस पर जसबीर के वकील की कोर्ट में 10 मिनट तक बहस भी हुई।

गाड़ी में लेकर आरोपी को कोर्ट पहुंची पुलिस।

जसबीर सिंह पर पंजाब पुलिस की 2 अहम बातें..

पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों से मिला था DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के न्यौते पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के प्रोग्राम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है।

फोन से पाकिस्तानी नंबर मिले पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में कई पाकिस्तान आधारित नंबर और अन्य डेटा मिला है। उसने कुछ डेटा डिलीट भी किया हुआ है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था।

अब जानें जसबीर के वकील ने कोर्ट के अंदर और बाहर क्या कहा

ऑन रिकॉर्ड कोई चीज नहीं है: जसबीर के वकील माधव शुक्ला ने कहा जसबीर के करियर को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है। देश विरोधी आरोप 302 और 307 से गंभीर हैं। ऑन रिकॉर्ड भी कोई चीज नहीं है। पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन तीन दिन का रिमांड मिला है।

केंद्र सरकार से सूची आई तो करेंगे पड़ताल: उन्होंने बताया कि यूट्यूबर पर जासूसी के आरोप लगने के मुद्दे पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि इन मामलों की जांच केंद्र सरकार कर रही है। आज जो पकड़े गए हैं, वे तीन बार पाकिस्तान भी गए थे। कई बार लालच में भी फंस जाते हैं। अगर केंद्र सरकार से उन्हें इस तरह की सूची मिलती है, तो उसकी पड़ताल की जाएगी।

पुलिस को पहले ही मोबाइल-लैपटॉप दे चुके: जसबीर सिंह एक साधारण ब्लॉगर हैं। हरियाणा के हिसार में ब्लॉगर ज्योति की गिरफ्तारी के बाद 17 मई से 30 मई तक जसबीर को रोपड़ पुलिस और साइबर सेल द्वारा बुलाया जाता रहा। हमने अपना लैपटॉप और फोन आदि पहले ही पुलिस को दे दिए हैं। 14 दिन पहले इनसे पूछताछ की गई थी।

जून को हरियाणा की हिसार पुलिस ने बुलाया था: वकील ने बताया कि जब 2 जून को हरियाणा की हिसार पुलिस ने जसबीर को पूछताछ के लिए समन भेजे थे। छह तारीख को उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसमें कहा गया था कि जांच में शामिल हों। लेकिन पंजाब पुलिस को लगा कि अगर हरियाणा पुलिस उन्हें ले जाएगी, तो हमारी बेइज्जती हो जाएगी। ऐसे में तीन तारीख को ही जसबीर सिंह को बुलाया गया और चार तारीख को एफआईआर दर्ज की गई।

17 मई से 3 जून तक की जांच का जिक्र FIR में नहीं: एफआईआर का कंटेंट यह है कि हमें एक व्यक्ति ने सूचना दी कि एक व्यक्ति है, जसबीर यूट्यूबर और ISI से संबंध रखता है। उसे अरेस्ट किया गया, लेकिन 17 मई से 3 जून तक हुई जांच को उसमें शामिल नहीं किया गया। जब पूछा कि पुलिस फीमेल फ्रेंड का जिक्र कर रही है, तो वकील ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।

अदालत में नासिर का जिक्र नहीं : जसबीर के फोन में 150 पाकिस्तान से संपर्क मिलने पर वकील ने कहा कि नंबर किसी के भी हो सकते हैं। कई लोग 20-20 बार पाकिस्तान जा चुके हैं। जब पूछा गया कि सिम सप्लाई करने का मामला है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। अदालत में नासिर का जिक्र नहीं हुआ।

चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो जसबीर सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री करने का एक वीडियो भी शामिल है। कुछ वीडियो में उसने लाहौर की गलियों और पाकिस्तान की सुंदरता का बखान किया है।

इसके अलावा जसबीर ने एक भारतीय लड़की की पाकिस्तान यात्रा और वहां के लोगों के साथ उसके अनुभवों को भी साझा किया है। करतारपुर साहिब की यात्रा पर भी उसने ब्लॉग बनाया है। एक अन्य वीडियो में उसने बताया है कि पाकिस्तान में उसे VIP ट्रीटमेंट मिला और प्रशंसकों ने उसका स्वागत किया।

को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था।

8 लोग जासूसी के शक में पकड़े जा चुके पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बीते एक महीने में पंजाब से 8 लोगों को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थे। पाकिस्तान में लगातार की गई कॉल्स के बाद खुफिया एजेंसियों और पंजाब पुलिस को इन पर संदेह हुआ।

अब जानिए कब-कौन पकड़ा गया…

  • 29 अप्रैल: बठिंडा पुलिस ने सुनील कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सुनील बठिंडा कैंट एरिया में मोची का काम करता था। उसके फोन से पाकिस्तान की एक महिला के साथ चैट बरामद हुई।
  • 4 मई: अमृतसर से दो जासूसों, पलक शेर मसीह और सूरज मसीह, को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों भारतीय सेना की जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों की मदद से की गई।
  • 11 मई: मलेरकोटला से एक महिला, गजाला खातून, और एक व्यक्ति, यामीन मोहम्मद, को गिरफ्तार किया गया। वे पाकिस्तानी एजेंसियों के संपर्क में थे। गजाला खातून पाकिस्तान का वीजा लेने के लिए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास गई थी, जहां वह पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में आई।
  • 13 मई: पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने आर्मी कैंट में काम करने वाले एक संदिग्ध जासूस, रकीब को गिरफ्तार किया। रकीब उत्तराखंड के रुड़की का निवासी है और आर्मी कैंट में दर्जी का काम करता था।
  • 15 मई: गुरदासपुर पुलिस ने सुखप्रीत सिंह (गांव अडियान) और करणबीर सिंह (चंदू वाला, जिला गुरदासपुर) को गिरफ्तार किया। ये दोनों “ऑपरेशन सिंदूर” से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को साझा कर रहे थे। उनके पास से तीन मोबाइल फोन और 30 बोर के आठ कारतूस बरामद हुए।
  • 3 जून: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में पंजाब के तरनतारन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह “ऑपरेशन सिंदूर” से जुड़ी सैन्य जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था। आरोपी की पहचान तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर गली, नजर सिंह वाली के गगनदीप सिंह उर्फ के रूप में हुई है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News