जालौन में स्कूल कर्मचारी हत्याकांड में दो और गिरफ्तार: साक्ष्य मिटाने का आरोप, बसपा के पूर्व विधायक समेत चार जेल में; कांग्रेस का पूर्व विधायक फरार – Jalaun News h3>
जालौन59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जालौन में कांग्रेस और बसपा के दो पूर्व विधायकों के कर्मचारी की हत्या से जुड़े हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। विद्या देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, घमूरी में कार्यरत कर्मचारी जितेंद्र कुमार अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सलीम और गोविंदा के रूप में हुई है। इन पर हत्या में शामिल होने के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने का भी आरोप है। इससे पहले गुरुवार को बसपा के पूर्व विधायक अजय कुमार उर्फ पंकज और उनके बेटे अमन उर्फ मिक्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद के अनुसार, इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार भी नामजद हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और लोगों को भी साक्ष्य नष्ट करने और हत्या में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है।
9 अगस्त को घमूरी स्थित विद्या देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत कर्मचारी जितेंद्र कुमार अहिरवार की कांग्रेस व बसपा के पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार और अजय कुमार उर्फ (पिता-पुत्र), अजय के दो बेटे राजा और मिक्की ने अन्य साथियों के साथ बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद कार सवार कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्यारोपितों ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच के आपातकालीन कक्ष में छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और मामले के राजनीतिक कनेक्शन के कारण यह और ज्यादा चर्चा में आ गया।
इसके बाद 10 अगस्त को मृतक जितेंद्र कुमार के पुत्र द्वारा कांग्रेस व बसपा के दोनों पूर्व विधायक (पिता-पुत्र) सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
कोंच के सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। “हमारा लक्ष्य है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल हर व्यक्ति को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बहुत जल्द बाकी बचे आरोपित भी गिरफ्तार होकर जेल जाएंगे। इस हत्याकांड में गुरुवार को पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक अजय कुमार उर्फ पंकज तथा उसके छोटे बेटे अमन उर्फ मिक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को सलीम व गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की तेज कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बाकी आरोपित भी सलाखों के पीछे होंगे
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News