जालौन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर मुकदमा: जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला, विधायक के खिलाफ नारेबाजी – Jalaun News

0
जालौन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर मुकदमा:  जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला, विधायक के खिलाफ नारेबाजी – Jalaun News

जालौन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर मुकदमा: जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला, विधायक के खिलाफ नारेबाजी – Jalaun News


जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद गुरुवार देर रात मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने एक जुट होकर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “विधायक हाय-हाय” के नारों से मेडिकल कॉलेज परिसर देर रात तक गूंजता रहा। बता दे कि 18/19 मई की रात में मेडिकल कॉलेज में मरीज पक्ष और डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया। उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाटनल और डीजीपी से मुलाकात की थी। विधायक ने घटना की जानकारी देते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। डॉक्टर पर कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इसी के विरोध में गुरुवार देर रात जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और राजनीतिक दबाव बनाकर कार्रवाई कराई जा रही है, जबकि घटना में उनकी कोई गलती नहीं थी। डॉक्टरों का आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच के मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जिससे मेडिकल स्टाफ में रोष है। वहीं दूसरी ओर इस पूरे विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी पर्चा बनाने के दौरान तीमारदार से अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कर्मचारी और तीमारदार के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी अभद्रता के बाद विवाद बढ़ा था।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News