जालंधर में ATM से ₹500 के नकली नोट निकले: हरी पट्‌टी नहीं थी, लोगों ने हंगामा किया तो बैंक ने मशीन बंद की – Jalandhar News

0
जालंधर में ATM से ₹500 के नकली नोट निकले:  हरी पट्‌टी नहीं थी, लोगों ने हंगामा किया तो बैंक ने मशीन बंद की – Jalandhar News

जालंधर में ATM से ₹500 के नकली नोट निकले: हरी पट्‌टी नहीं थी, लोगों ने हंगामा किया तो बैंक ने मशीन बंद की – Jalandhar News

एटीएम से निकले 500 रुपए के फटे-पूराने और नकली नोट दिखाते लोग।

जालंधर में एक ATM से से फटे-पुराने और नकली नोट निकलने के दावे पर देर रात हंगामा मच गया। एक के बाद एक कई लोगों ने शिकायत की कि उनके हजारों रुपए के नोट फटे हुए निकले। यहां तक की कुछ नोटों में तो हरी पट्टी भी नहीं थी, जिसपर RBI लिखा होता है।

.

इसके बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। बैंक अधिकारी ने ATM मशीन बंद करवा दी गई। अधिकारियों ने पीड़ितों को नोटों की जांच के बाद पैसे वापस करने की भी बात कही।

ATM पर हंगामा होने पर कटे-फटे नोट दिखाते लोग।

सिलसिलेवार रूप में जानें पूरा मामला…

  • ATM से फटे-पुराने नोट निकलेः दरअसल, जालंधर के वेस्ट हलके स्थित 66 फीट रोड पर लोगों ने इंडसइंड बैंक ATM से फटे-पुराने नोट निकलने की शिकायत की। लोगों ने फटे नोट निकलते ही हंगामा कर दिया। कई लोगों ने कहा कि एटीएम से हजारों रुपए के नोट फटे हुए निकले।
  • नोटों की प्रिंट क्वालिटी भी खराब: रविवार देर रात सबसे पहले एक व्यक्ति ने एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले, जिनमें 500-500 के कई नोट न केवल फटे हुए थे बल्कि उनकी प्रिंट क्वालिटी भी बेहद खराब थी। इसके कुछ मिनट बाद एक और युवक ने दावा किया कि उसने 4 हजार रुपए निकाले और उसे भी खराब और फर्जी नोट मिले।
  • सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछः एटीएम के बाहर हंगामा मचने पर लोगों ने वहां बैठे सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की, लेकिन उसने कहा कि उसे नोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद उसने पूरी घटना की सूचना बैंक के अधिकारियों को दीं। जिन्होंने मशीन तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। लोगों को जांच के बाद रुपए वापस करने का आश्वासन दिया।
  • पुलिस बोली- शिकायत पर जांच करेंगे: थाना नंबर 7 के SI बलजिंदर सिंह ने कहा कि घटना से संबंधित अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। नोटों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

इंडसइंड बैंक ATM से निकले खराब और फटे नोट दिखाते पीड़ित लोग।

नोटों से हरी पट्टी तक गायब, लोग परेशान ATM से पैसे निकालने वाले उसमान गांव निवासी राजवीर ने बताया कि वह अपनी 10 हजार रुपए की मासिक सैलरी निकालने आए थे, लेकिन नोटों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि कई नोटों से तो सुरक्षा फीचर वाली हरी पट्टी भी नहीं थी, जिसपर RBI लिखा होता है।

घटना के समय 2 से 3 अन्य लोग भी एटीएम से पैसे निकालने आए थे, जिन्होंने बताया कि मशीन से लगातार खराब और फर्जी नोट निकल रहे थे। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और एटीएम के बाहर देर रात तक हंगामा होता रहा। स्थानीय निवासियों ने भी एटीएम की कैश मैनेजमेंट सिस्टम पर सवाल उठाए और बैंक प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News