जालंधर में घर पर ग्रेनेड फेंकने वाले 2 और गिरफ्तार: पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल, मामले में अब तक 2 मुठभेड़ और 7 अरेस्ट – Jalandhar News h3>
रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में का वीडियो जारी हुआ था।
जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में ग्रामीण पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी का 21
.
जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह आज यानी शनिवार को इस बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।
ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन ने ली थी।
पहले से गिरफ्तार 2 मुख्यारोपियों से भी होगी पूछताछ
बता दें कि इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुख्य आरोपी और तीन लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले शामिल हैं। साथ ही गिरफ्तार महिला ने अपने घर पर फेंकने के लिए ग्रेनेड छिपा रखा था। दोनों मुठभेड़ों को पुलिस ने 15 घंटे के अंतराल में अंजाम दिया।
कल पहली मुठभेड़ आरोपियों से वहीं हुई जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। जबकि दूसरी मुठभेड़ आदमपुर के गांव चूड़वाली के पास पुलिस ने की। दोनों मुठभेड़ों में बदमाश घायल हुए हैं। दूसरी मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।
हरियाणा के हार्दिक कंबोज ने फेंका था ग्रेनेड
बता दें कि रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला करने का मुख्यारोपी हरियाणा यमुनानगर का रहने वाला हार्दिक कंजोब है। जिसे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था। जब पुलिस जालंधर में उससे हथियार रिकवर करवाने पहुंचे तो उसने उक्त हथियार से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया था। हार्दिक इस केस का मुख्यारोपी था। जिसने रोजर संधू के घर ग्रेनेड फेंका था।
हार्दिक की पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। अमितप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश से की गई थी। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ली गई थी।
आरोपी अमितप्रीत सिंह ने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की थी। जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गिरफ्तार महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई थी।
जालंधर का रहेन
शहजाद भट्टी के कहने पर हमला किया
जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा था कि हार्दिक कंबोज ने जीशान के कहने पर ये वारदात की। जीशान आगे शहजाद भट्टी के कहने पर हार्दिक कंबोज के साथ संपर्क में आया था। जिसके बाद आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिलवाया। शहजाद भट्टी कोई और नहीं, बल्कि आईएसआई का ऑपरेटिव है। आईएसआई के कहने पर ही हार्दिक काम कर रहा है। पंजाब में भी वही माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।
कुछ दिन पहले ही जीशान के टच में आया
डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा- रॉजर संधू ने इस्लाम पर टिप्पणी की, इस बात को सिर्फ एक मुद्दा बनाया गया। मगर ये मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा हुआ है। साथ ही जिस ग्रेनेड से हमला किया गया, वो एक ऑस्ट्रियन ग्रेनेड था। आरोपी को हथियार किसी तीसरे साथी ने मुहैया करवाए थे। जीशान के टच में वह कुछ दिन पहले ही आया था।
फिलहाल हैप्पी पासियां का रोल जांच के दायरे में है। लॉरेंस बिश्नोई का इस वारदात में कोई लिंक सामने नहीं आया है। ये वारदात किसी एक व्यक्ति का नहीं है, आगे जांच की जा रही है। जल्द अन्य कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। केस में शहजाद भट्टी और जीशान अख्तर को भी नामजद कर लिया गया है।