Advertising
<

जालंधर के बर्तन बाजार में लगी आग: तारों में धमाके; सूचना के बाद भी नहीं बंद की गई बिजली सप्लाई; दमकल ने पाया काबू – Jalandhar News

0
जालंधर के बर्तन बाजार में लगी आग:  तारों में धमाके; सूचना के बाद भी नहीं बंद की गई बिजली सप्लाई; दमकल ने पाया काबू – Jalandhar News

जालंधर के बर्तन बाजार में लगी आग: तारों में धमाके; सूचना के बाद भी नहीं बंद की गई बिजली सप्लाई; दमकल ने पाया काबू – Jalandhar News


जालंधर के प्रसिद्ध बर्तन बाजार में बिजली की तारों में आग लग गई। इस दौरान लगातार धमाके होते रहे। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को तुरंत सूचना देने के बावजूद समय पर सप्लाई बंद नहीं की गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद करने का आग्रह किया। साथ ही दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को भी सूचित किया गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बिजली की तारों में लगी आग के कारण धमाके हो रहे हैं। प्रशासन और बिजली विभाग पर बरसे स्थानीय लोग मामले की जानकारी देते हुए देवकी नंदन गली के निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात तारों में आग अचानक लगी थी। आग लगते ही बिना समय गंवाए बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करने का आग्रह किया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने समय पर सप्लाई बंद नहीं की। राजिंदर सिंह के अनुसार, बिजली सप्लाई चालू रहने के कारण आग तेजी से फैल गई और उनके सामने ही तारें जलकर राख हो गईं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मायूसी जताते हुए सवाल उठाया कि उनके इस नुकसान की भरपाई आखिर कौन करेगा। पार्षद और प्रशासन पर टालमटोल का आरोप पीड़ित राजिंदर सिंह ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तंग गली में लटकते तारों के गुच्छों को हटाने के लिए वे पहले भी कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने स्थानीय पार्षद जतिन गुलाटी पर भी निशाना साधा। राजिंदर सिंह ने कहा कि पार्षद जतिन गुलाटी से भी कई बार इन लटकते तारों को ठीक कराने या हटवाने का अनुरोध किया गया, लेकिन हर बार टालमटोल किया जाता रहा। वर्तमान में स्थिति यह है कि तारें काफी नीचे तक लटकी हुई हैं। अगर समय रहते बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाती, तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। तंग गलियों के कारण दमकल कर्मियों को आई परेशानी दूसरी ओर, दमकल विभाग के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें बाजार में बिजली के तारों में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बिजली विभाग की देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि वे काफी समय तक सप्लाई बंद होने का इंतजार करते रहे। अजय कुमार के अनुसार, दमकल कर्मी करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर बिजली विभाग के कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। इस दौरान तारों में भीषण आग धधक रही थी और लगातार धमाके हो रहे थे। उन्होंने बताया कि बाजार की गलियां बेहद तंग होने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News