जाबत नहि जागत नवतुरिया…

5
जाबत नहि जागत नवतुरिया…

जाबत नहि जागत नवतुरिया…

ऐप पर पढ़ें

बेनीपुर। जनकवि बाबा यात्री-नागार्जुन को समर्पित कवि-सम्मेलन में कवियों ने विभिन्न भाव-भूमि की कविताओं से समां बांध दिया। कवियों ने बाबा को संबोधित रचनाएं भी पढ़ीं। साहित्य अकादेमी दिल्ली से पुरस्कृत मैथिली के वरिष्ठ कवि डॉ. अमलेन्दु शेखर पाठक ने बाबा की रचनाओं तथा चर्चित पात्रों को अपनी कविता में स्मरण किया।

उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की बाबा की कामना को याद करते हुए कहा ‘ हे यात्री हमरा हृदय बिराजू। उन्होंने यह भी कहा ‘जाबत नहि जागत नवतुरिया/हे काव्य-रथी, हम ताबत की करबे प्रणाम! डॉ. पाठक ने मातृशक्ति को सर्वोपरि मानते हुए दो टूक कहा ‘जँ बेटी नहि देश कतऽसँ/प्रकृति बिना परिवेश कतऽसँ/ संस्कृति आ संस्कार न होइतय/मानवताक उदेस कतऽसँ। वहीं मधुर-स्वर के धनी कवि फूलचंद्र झा प्रवीण ने गेय-रचना से वर्तमान की विषमताओं को रेखांकित किया- ‘आहि रे बा पयर तरक धरती ससरि गेल। इन्होंने ‘ओलतीक आगि चढ़ि रहल जरबै लय चारकेँ के माध्यम से भी यथार्थ को रखा और तालियां बटोरीं। मैथिली के चर्चित कवि हरिश्चंद्र हरित ने ‘माटि बिनु जड़ि कोना बात कोनो नब छै/जन्मभूमिक पलड़ा तँ स्वर्गोसँ लत छै सरीखी काव्य-पंक्तियों से युगीन संदर्भ को स्वर दिया। मिथिलेश सिन्हा मिसिदा ने जहां ‘गे कोइली तोहर बोले अनमोल छौ‘ का गायन कर प्राकृतिक परिवेश को चित्रित किया, वहीं गजल-रचना ‘देखि तोरा सजन गुनगुन जेबौ हम भी प्रस्तुत की। कवयित्री मुन्नी मधु ने ‘सृष्टिक वरदान भेटल अछि, माय बनब मसीन नहि तथा ‘गर्भमे माय कविता से स्त्री-संवेदना को सहलाया और भ्रूण-हत्या सरीखी समस्याओं की ओर सभी का ध्यान खींचा। कवि कृष्णचंद्र झा केसी ने ‘अहाँ एबै कहिया फेनो अपन गाम बाबा से बाबा को याअ: किया और बिसहरि गीत ‘अहीँ लेल बेली-चमेली अनलहुँ हे की भी प्रस्तुति की।

कई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंच सके

बेनीपुर। तरौनी स्थित कवि बाबा नागार्जुन जयंती कार्यक्रम स्थल पर एक मंत्री एवं एक विधायक ही पहुंच सके। दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के सांसद कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इसके अलावा विभिन्न दलों के मंत्री तथा विधायक भी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम के पहले सत्र में विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी शामिल हुए जबकि संध्या के समय द्वितीय सत्र में जल संसाधन एवं सूचना तथा जनसंपर्क मंत्री संजय झा पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस समारोह में काबीना मंत्री मदन सहनी, ललित कुमार यादव, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ. अशोक कुमार यादव, प्रिंस राज, विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा, डॉ. संजय पासवान, सर्वेश कुमार, सुनील चौधरी व हरि सहनी व जिले के कई विधायकों को आमंत्रित किया गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News