जादू टोना के शक में मध्यप्रदेश में दो की हत्या, जबकि एक गंभीर | Two killed on suspicion of witchcraft while one serious | Patrika News

105
जादू टोना के शक में मध्यप्रदेश में दो की हत्या, जबकि एक गंभीर | Two killed on suspicion of witchcraft while one serious | Patrika News

जादू टोना के शक में मध्यप्रदेश में दो की हत्या, जबकि एक गंभीर | Two killed on suspicion of witchcraft while one serious | Patrika News

मृतकों में एक पुरुष व एक महिला शामिल

टीकमगढ़

Published: April 23, 2022 01:49:41 pm

टीकमगढ / जबलपुर। मध्यप्रदेश के दो जिलों में जादू टोने के शक में दो हत्याएं हो गई हैं वहीं इन घटनाओं में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के टीकमगढ व जबलपुर में जादू टोने के शक के आधार यह घटनाएं हुई हैं।

इन घटनाओं में से एक टीकमगढ के जेरोन थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी लुहरगुवां के गोप खिरक की है। जहां एक वृद्ध की गुरुवार रात हुई हत्या का चौबीस घंटे के अंदर ही खुलासा हो गया। इस हत्याकांड में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या की गई, जिसके पीछे जादू-टोना करने का शक होना बताया गया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरी घटना जबलपुर में खमरिया के पिपरिया गांव की है, जहां खेत में दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल शुक्रवार दोपहर खेत के चौकीदार वृद्ध दंपती पर जादू टोने का शक करते हुए युवक ने तलवार से वार कर दिया। इससे मौके पर वृद्धा की मौत हो गई।

जबकि वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। खमरिया पुलिस के मुताबिक पिपरिया गांव में अनिल यादव के चौकीदार छेदीलाल (75) और रुकमणि बाई (65) पर कपिल यादव ने तलवार से वार किया। जिसमें रुकमणि की मौत हो गई।

टीकमगढ़ की घटना का खुलासा
शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि जेरोन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककावनी के गोप खिरक पर 75 वर्षीय खरगूं पुत्र हरि सिंह कुशवाहा की बुधवार—गुरुवार की दरमियानी रात में घर के सामने प्याज के खेत में चारपाई पर सोते समय हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर जेरोन थाना टीम, एफएसएल टीम और एसडीओपी संतोष पटेल को हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

पोस्टमार्टम के बाद गले में चोट के निशान होने से हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के संदेहियों से पूछतांछ शुरू की। जिसमें गोप खिरक ग्राम ककावनी की हत्या कमलेश पुत्र भगवानदास कुशवाहा और आनंद पुत्र मुन्नालाल कुशवाहा द्वारा करना कुबूल की गई।

पुलिस को पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि खरगूं कुशवाहा जादू टोना करता था और उसे शक था कि उनके बब्बा अर्जुन कुशवाहा 15 वर्ष पूर्व टोटका करके मार दिया गया है और डेढ़ वर्ष पूर्व उनके पिता भगवानदास कुशवाहा की मृत्यु हो गई। उस समय कमलेश व उसका छोटा भाई दोनों रोहतक हरियाणा में मजदूरी करने गए थे। खरगू व परिवार वालों ने उनके लौटने से पहले दाहसंस्कार कर दिया था।

कमलेश को पता चला कि उनके पिता ने खून की उल्टी की थी और जल्द बाजी में बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार कर दिया। उन्हें शक था कि खरगू ने ही जादू टोटका कर मार दिया। इसके बाद चार माह पूर्व उसकी 15 दिन की बच्ची की मृत्यु हो गई थी। कमलेश की दादी चतुरिया कुशवाहा को उल्टी होने पर दवा करवाने के बाद सही नहीं होने के कारण झाड़ फूंक कराई। जिसमें बताया कि तुम्हारे किसी घरवाले ने जादू टोटका कर रखा है। तीनों की मृत्यु में खरगू द्वारा जादू, टोटका करवाने का शक था।

ऐसे बनाई मारने की योजना
बदले की भावना को लेकर कमलेश ने चाचा मुन्ना के लड़के आनंद को गोप खिरक बुलाया और साथ ही आनन्द की पत्नी को 7 माह का गर्भपात भी हो गया। उन दोनों को खरगू पर शक था कि उसके पीछे यह जादू टोना करके परिवार के लोगों को मारने में लगा हुआ है। इसी शक के आधार पर बदले की भावना से 20 अप्रेल को इसे मारने की योजना बनाई और जैसे ही रात्रि में प्याज के खेत में चारपाई पर खरगूं सो रहा था तभी कमलेश व आनन्द ने रात्रि 1 बजे रस्सी से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

जबलपुर की घटना के तथ्य
जबलपुर में खमरिया के पिपरिया गांव के एक खेत में दिनदहाड़े हुई हत्या के संंबंध में पुलिस का कहना है कि हमने छानबीन में पाया कि वृद्ध दम्पती मूलत: बरगी के झपनी गांव के रहने वाले हैं। उन्हें अनिल यादव के खेत में सिकमी मालिक सौरभ पटेल ने तकवारी पर रखा था। दम्पती खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी कपिल नशे का आदी है। उसे शक का कि वृद्ध दंपती के जादूटोने की वजह से वह परेशान रहता है।

ऐसे हुई वारदात
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे दम्पती खेत में बनी टपरिया में थे। तभी कपिल तलवार लेकर पहुंचा और दम्पती पर वार कर दिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचते ही कपिल भाग गया।
आरोपी की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय कुमार अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एमपी प्रजापति के निर्देशन में टीम गठित की गई है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News