Advertising
<

जलसंचय के लिए संभल में बड़ी पहल: मनरेगा से होगी 5000 ट्रेंच की खुदाई, 22.65 लाख लीटर पानी होगा रिचार्ज – Sambhal News

4
जलसंचय के लिए संभल में बड़ी पहल:  मनरेगा से होगी 5000 ट्रेंच की खुदाई, 22.65 लाख लीटर पानी होगा रिचार्ज – Sambhal News

जलसंचय के लिए संभल में बड़ी पहल: मनरेगा से होगी 5000 ट्रेंच की खुदाई, 22.65 लाख लीटर पानी होगा रिचार्ज – Sambhal News

सनी गुप्ता, संभल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीएम-सीडीओ ने कार्य का शुभारंभ किया।

संभल में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने तहसील चंदौसी के बहजोई ब्लॉक में इस योजना का शुभारंभ किया।

योजना के पहले चरण में 5000 ट्रेंच खोदे जाएंगे। यह काम मनरेगा के तहत किया जा रहा है। इन ट्रेंच से 22.65 लाख लीटर पानी का भूजल रिचार्ज होगा। यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के रालेगांव सिद्धि और हिवरे बाजार के सफल मॉडल पर आधारित है।

कार्यक्रम का शुभारंभ बेहटा जयसिंह गांव के मनरेगा पार्क से किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने ट्रेंच खुदाई में लगे मनरेगा श्रमिकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया। यह पहल न केवल जल संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी सृजित करेगी।

Advertising

डीएम ने कार्य का शुभारंभ किया।

श्रमिकों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

श्रमिकों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

आम लोग भी कर रहे सहयोग डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि हम पूरे जिले में जगह-जगह मनरेगा और आमजन सहयोग से ट्रेंच खुदाई का कार्य करा रहे हैं। यह ट्रेंच 5 फुट लंबी 2 फुट चौड़ी और 1.6 फुट गहरी होगी, इसमें एक ट्रेंच में वर्षाकाल में कुल 453 लीटर ग्राउंड वाटर का रिचार्ज होगा, अभी हम जिले में पांच हजार ट्रेंच बना रहे हैं जिसमें 22 लाख 65 हजार पानी का रिचार्ज होगा।

ज्यादा पानी का होगा रिचार्ज यह पहले चरण में हैं जो एक-दो दिन में बन जाएंगे, सारे ट्रेंच में अधिक पानी का रिचार्ज होगा। डीएम ने कहा कि जल पुरुष राजेंद्र सिंह, श्रीअन्ना हजारे ने भी ट्रेंच के माध्यम से अपने गांव रालेगांव सिद्धि या हिजरे बाजार महाराष्ट्र में या राजस्थान के अलवर जिले में इस पद्धति के माध्यम से जल संरक्षण किया, इससे धरती का जल स्तर अप्रत्याशित मात्रा में उठेगा।

जिले में चल रहा अभियान जिले में ट्रेंच खोदने का अभियान चल रहा है यह जिले के सभी आठों ब्लॉक में होगा, इस क्षेत्र में 900 ट्रेंच रहेंगी, इस पूरे क्षेत्र में पूरे वर्ष में यहां के पौधों को जल की सिंचाई करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी इतना जलसंचय हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News