जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन गोलीबारी में नया अपडेट, मारे गए लोगों के परिजनों को रेलवे देगी अनुग्रह राशि | Jaipur Mumbai Express train firing new update Railways will give ex-gratia amount to families of those killed | News 4 Social h3>
Jaipur Mumbai Express Train Firing : जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (12956) में हुई गोलीबारी में RPF के ASI समेत चार लोगों की मौत हो गई है। DRM नीरज वर्मा ने आश्वासन दिया है कि परिजनों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।
राजस्थान के रहने वाले थे ASI टीकाराम मीणा
पश्चिम रेलवे CPRO सुमित ठाकुर ने बताया कि, यह पैन्ट्री कार्ट में घटना हुई थी। इसमें कुल चार लोगों को गोली लगी है। जिसमें से 3 आम नागरिक हैं और एक ASI टीकाराम मीणा है। जो राजस्थान के रहने वाले हैं। अन्य 3 नागरिकों की पहचान की जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। वह घटना को अंजाम देकर दहिसर स्टेशन के पास चेन खींचकर उतर गया था। उसने अपने आधिकारिक हथियार से इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।
आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी!
एक चैनल के अनुसार, डीसीपी वेस्टर्न रेलवे मुंबई के संदीप वी. ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पर अब सवाल उठ रहा है कि अगर उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी तो फिर उसे ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया था?
आरोपी की मंशा क्या थी, पता नहीं चल सका
बताया जा रहा है कि, यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी। और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई। बस गनीमत रही कि इस गोलीबारी में अधिक यात्री हताहत नहीं हुए। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
Jaipur Mumbai Super fast Train में फायरिंग, अब तक चार की मौत, कई लोग घायल… आरपीएफ कार्मिक हिरासत में
#WATCH सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई…चार लोगों को गोली लगी हैं…हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी: DRM नीरज वर्मा, मुंबई pic.twitter.com/hc0kv5DZQi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2023