जयपुर की वृंदा से इंटरव्यू में पूछा-SIR की बुराई करें: RAS 2024 में टॉप-20 में; परिवार की पहली अफसर, बोलीं-सफर काफी स्ट्रगल भरा रहा – Jaipur News

0
जयपुर की वृंदा से इंटरव्यू में पूछा-SIR की बुराई करें:  RAS 2024 में टॉप-20 में; परिवार की पहली अफसर, बोलीं-सफर काफी स्ट्रगल भरा रहा – Jaipur News

जयपुर की वृंदा से इंटरव्यू में पूछा-SIR की बुराई करें: RAS 2024 में टॉप-20 में; परिवार की पहली अफसर, बोलीं-सफर काफी स्ट्रगल भरा रहा – Jaipur News

जयपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर के मानसरोवर की रहने वाली वृंदा शेखावत ने RAS 2024 में 20वीं रैंक हासिल की है। वृंदा इससे पहले साल 2023 में भी सेलेक्ट हुई थीं, लेकिन उस समय उनकी रैंक 572 थी। वृंदा अपने परिवार की पहली सदस्य हैं, जो सरकारी अधिकारी बनी हैं। पिता मेडिकल शॉप चलाते हैं, मां हाउसवाइफ हैं।

वृंदा शेखावत ने कहा- मेरा RAS का सफर काफी स्ट्रगल भरा रहा। मैंने तय किया था कि रोज कम से कम 4 घंटे पढ़ाई करनी है। अगर किसी दिन नहीं पढ़ पाती थीं तो अगले दिन उसका टारगेट पूरा करती थीं।

वृंदा ने बताया- इंटरव्यू में मुझसे कहा गया कि एक SDM के रूप में एसआईआर की बुराई करें। इस सवाल का मकसद यह समझना था कि वह किसी मुद्दे को कैसे बैलेंस तरीके से देखती हैं। इसके अलावा उनसे यह भी पूछा गया कि वह अपने पेरेंट्स से कौन-सी वैल्यूज लेकर प्रशासन में लागू करेंगी।

रविवार को मोहल्ले वालों ने वृंदा शेखावत का स्वागत किया।

572वीं रैंक से टॉप-20 तक: हार नहीं मानी, लगातार सुधार किया

वृंदा ने बताया- मेरा RAS का सफर काफी स्ट्रगल भरा रहा। साल 2023 के प्रयास में मेरी रैंक 571-572 के आसपास रही, जिससे उन्हें निराशा जरूर हुई क्योंकि उन्होंने बेहतर परिणाम की उम्मीद की थी। लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय अपनी तैयारी जारी रखी और 2024 के प्रयास में पूरी मजबूती के साथ एग्जाम दिया। इसी का नतीजा है कि इस बार 20वीं रैंक हासिल कर ली।”

एवरेज स्टूडेंट से टॉप-20 तक का सफर

वृंदा ने बताया- मैं पढ़ाई में शुरू से टॉपर नहीं थीं। दसवीं में मेरे 9.2 CGPA और 12वीं में 84% अंक थे। मैं अपनी सफलता का श्रेय डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी को दिया। मैंने तय किया था कि रोज कम से कम 4 घंटे पढ़ाई करनी है। अगर किसी दिन नहीं पढ़ पाती थीं तो अगले दिन उसका टारगेट पूरा करती थीं।

मोहल्ले वालों ने वृंदा शेखावत के परिवार के साथ जुलूस निकाला।

सोशल मीडिया पर कंट्रोल और फोकस्ड तैयारी

वृंदा ने बताया- मैं सोशल मीडिया पर हैं, लेकिन उसका इस्तेमाल सीमित रखा। कब इसका इस्तेमाल करना है और कब दूरी बनानी है। उन्होंने तैयारी के दौरान कई फंक्शंस भी स्कीप किए और पूरी तरह अपने लक्ष्य पर फोकस रखा।

परिवार में पहली अधिकारी, जश्न में बदला पूरा मोहल्ला

पिता नरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। पहले 2023 में सेलेक्ट होकर वह स्टेट कोऑपरेटिव ऑफिसर बनी थी और अब 20वीं रैंक लाकर परिवार का नाम और ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि वृंदा ने कभी किसी चीज की जिद नहीं की, यहां तक कि पढ़ाई के लिए टेबल-कुर्सी तक की डिमांड नहीं की और अपनी मेहनत से सब हासिल किया।

पढ़ाई के साथ घर की जिम्मेदारी भी निभाई

मां रतन कंवर ने बताया कि वृंदा ने हमेशा घर और पढ़ाई दोनों को साथ लेकर चला। जब भी उनकी तबीयत खराब होती थी, वृंदा उनकी देखभाल करती थी। पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी पूरा हाथ बंटाती थी। वह सिर्फ पढ़ाई करेंगी। आज भी ऑफिस से लौटने के बाद घर के कामों में सहयोग करती है, जिससे परिवार को और भी गर्व होता है।

RAS-2024 भर्ती परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:9वें स्थान पर रहे भूपेन्द्र के इन्टरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर; पहले प्रयास में 23 साल की शालू सिलेक्ट

पिता ने भेड़-बकरियां बेचकर बेटे को पढ़ाया, अब अफसर बना:लेडीज कपड़े सिलने के साथ RAS की तैयारी, मंगेतर ने किया मोटिवेट; पढ़िए-8 कैंडिडेट्स की कहानी

RAS-टॉपर की पत्नी घूंघट में बोलीं-पढ़ाई में डिस्टर्ब नहीं किया:दिनेश से इंटरव्यू में पूछा-पुलिस की नौकरी में क्या बुराई;ऐसे में दूसरों का नंबर कब आएगा

हेड कॉन्स्टेबल का बेटा RAS की टॉपर लिस्ट में:वीरेंद्र चारण की प्रदेश में दूसरी रैंक; पशुपालक के बेटे की 25वीं रैंक

खबरें और भी हैं…

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News