जम्मू-कश्मीर से किशोरी का अश्लील फोटो वायरल: सेक्स वर्क के लिए बोली लगाई, छत्तीसगढ़ से आरोपी गिरफ्तार – Anuppur News h3>
अनूपपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर जम्मू-कश्मीर से एक किशोरी का अश्लील फोटो और मैसेज वायरल करने के आरोप में एक युवक को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर किशोरी के फोटो का इस्तेमाल कर ‘सेक्स वर्क’ के लिए बोली लगाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी युवक को जांजगीर-चांपा जिले से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फोटो-मोबाइल नंबर के साथ सोशल मीडिया पर की पोस्ट अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। किशोरी ने बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसके अश्लील फोटोग्राफ मोबाइल नंबर के साथ वायरल कर दिए गए थे। इन पोस्ट्स में ‘सेक्स वर्क’ के लिए उससे संपर्क करने को कहा गया था, जिससे किशोरी और उसके परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़ से पकड़ा इस मामले में कोतवाली अनूपपुर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह और साइबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम आईडी के यूजर का पता लगाया और आरोपी उत्तरा कुमार उर्फ उदय केवट (34) को जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया। उत्तरा कुमार केवट ग्राम गतवा, पोस्ट सिलादेही, थाना बिलरा, जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है। बात बंद करने से नाराज होकर की पोस्ट पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई और उसके द्वारा अश्लील फोटो एवं मैसेज पोस्ट करने में इस्तेमाल किया गया फोन और दो मोबाइल सिम जब्त किए गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अपने माता-पिता के साथ निजी नौकरी करता था, जहां उसकी दोस्ती अनूपपुर जिले की 17 साल किशोरी से हुई थी। जब किशोरी ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी, तो नाराज होकर उसने अश्लील फोटो और मैसेज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए। फिलहाल, पुलिस युवक के मोबाइल की जांच कर रही है और मामले के अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ जारी है।