जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी-बारिश थमी, तापमान बढ़ा: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और एवलांच का डर; MP-राजस्थान में दिन का पारा 30 पार h3>
- Hindi News
- National
- IMD Snowfall Rain Jammu And Kashmir Uttarakhand Himachal Pradesh MP UP Rajasthan Weather Update
जम्मू/भोपाल/नई दिल्ली20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर फिलहाल थम गया है। प्रशासन ने सड़कों पर जमीं बर्फ हटाई, जिससे रास्ते खुल सकें। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के तापमान में भी वृद्धि हुई है।
हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च से मौसम बदलेगा। एक हफ्ते तक पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तराखंड में लैंडस्लाइड व बर्फ के पहाड़ खिसक सकते हैं।
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर घटने लगा है। दिन का पारा 36°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद तेजी से गर्मी बढ़ेगी। बीते चार दिन में रात का पारा 6°C तक पहुंचा था।
राजस्थान में 12 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तापमान में 2°C तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते बादल छा सकते है।
हरियाणा में दिन का तापमान 30°C पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 9 से 13 मार्च के बीच राज्य में बादल छाएंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर से बर्फ की 3 तस्वीरें…
लद्दाख के कारगिल में सड़क के बर्फ को हटाते कर्मचारी।
कश्मीर घाटी में तापमान बढ़ने लगा है। बर्फबारी में मस्ती करते लोग।
भद्रवाह में भारी बर्फ के बीच से गुजरता स्थानीय व्यक्ति।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश : तापमान फिर 36° पार, रातें ठंडी: इंदौर, उज्जैन-जबलपुर संभाग में बढ़ी गर्मी; 15 मार्च तक तेवर तीखे होंगे
बर्फीली हवाओं का असर घटते ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। मध्यप्रदेश में दिन का पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में गर्मी बढ़ी है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, 15 मार्च के बाद सूरज के तेवर और तीखे होने लगेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान : धुलंडी पर बादल छाने की संभावना:बाड़मेर, जालोर, डूंगरपुर में पारा 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज
राजस्थान में पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने से गर्मी तेज होने लगी है। दिन में अब पसीने छूटने लगे है और सुबह-शाम भी ठंडक कम होने लगी है। बाड़मेर जिले में दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। जैसलमेर, जालोर, डूंगरपुर में भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़: तापमान फिर 37° पार, रातें ठंडी: राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा में बढ़ी गर्मी; 13 मार्च तक तीखे रहेंगे तेवर
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं का असर घटते ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 37.5°C तक पहुंच चुका है, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है। राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर और बेमेतरा में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 13 मार्च तक सूरज के तेवर तीखे रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब : 6 जिलों में पारा 28°C पार: 2 दिन बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री
पंजाब में तेज धूप खिलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी जारी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में राज्य का तापमान 30 डिग्री को पार करने की उम्मीद है। लेकिन, इसके बाद राज्य में बारिश के भी आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा : 2 दिन तेज हवाएं चलेंगी, बादल छाए रहेंगे, महेंद्रगढ़ में 32.3°C पहुंचा पारा, आज से बदलेगा मौसम
हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, फरीदाबाद, हिसार और नारनौल का अधिकतम पारा 31 डिग्री पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
खबरें और भी हैं…
देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News