जब फेविक्विक से चिपकी मिली शादीशुदा प्रेमियों की लाशें: दोनों की जाति अलग, शवाें पर क्रूरता के निशान, ऑनर किलिंग या कुछ और? पार्ट-1 – Rajasthan News

49
जब फेविक्विक से चिपकी मिली शादीशुदा प्रेमियों की लाशें:  दोनों की जाति अलग, शवाें पर क्रूरता के निशान, ऑनर किलिंग या कुछ और? पार्ट-1 – Rajasthan News

जब फेविक्विक से चिपकी मिली शादीशुदा प्रेमियों की लाशें: दोनों की जाति अलग, शवाें पर क्रूरता के निशान, ऑनर किलिंग या कुछ और? पार्ट-1 – Rajasthan News

राजस्थान क्राइम फाइल्स में आज बात 2 साल पुराने दोहरे हत्याकांड की। ऐसा हत्याकांड, जिसने भी सुना रूह कांप गई। उदयपुर से 40 किलोमीटर दूर उबेश्वर के जंगल में युवक-युवती के शव मिले। दोनों के शव पर कपड़े नहीं थे। युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था। युव

.

कई सवाल थे, जिनके जवाब पुलिस को ढूंढने थे…

कौन था दोनों का हत्यारा? क्या ये ऑनर किलिंग थी? इतने घिनौने तरीके से दोनों की हत्या करने का मकसद क्या था?

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

सूचना पर पुलिस जंगल में पहुंची तो शवों की हालत देखकर दंग रह गई। -फोटो मेटा एआई से जनरेटेड

18 नवंबर 2022 उदयपुर जिले के गोगुंदा पुलिस के पास फोन आया- साहब! जल्दी उबेश्वर के जंगल में आइए। यहां लड़के-लड़की की लाश मिली है। मजावद गांव के पास उबेश्वर का जंगल उदयपुर से 35 किलोमीटर दूर है।

फोन पर मिली सूचना के बाद थाने के काॅन्स्टेबल विजेश कुमार और भवानीसिंह मौके पर पहुंचे। शवों को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों शव आपस में चिपके हुए थे। शरीर पर कपड़े नहीं थे। चेहरे और प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह कुचला गया था।

शव दो दिन पुराने थे। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कॉन्स्टेबल ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। तत्कालीन एएसपी कुंदन कुवारिया, थानाधिकारी योगेंद्र व्यास और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हत्या के समय बना रहे थे संबंध पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस समय युवक और युवती की हत्या की गई, दोनों संबंध बना रहे थे। दोनों के कपड़े भी शवों के पास ही पड़े थे। फेविक्विक से चिपकाने के बाद दोनों के शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया था।

पुलिस ने दोनों शवों की गहनता से जांच की तो सामने आया कि युवक-युवती के शरीर पर काफी मात्रा में फेविक्विक डाला गया था। इसी वजह से उनके शरीर चिपक गए।

दोनों ने इससे छूटने की कोशिश की। इसी कोशिश में दोनों की चमड़ी भी उधड़ गई। इसी दौरान हत्यारे ने पत्थर और चाकू से हमला कर दोनों का मर्डर कर दिया।

पुलिस ने सुराग जुटाने के लिए आसपास के इलाके में जांच शुरू की। इलाके के लोग भी दहशत में थे। इस तरह से हत्या का पहला मामला था।

राज और कविता का अफेयर एक साल से चल रहा था। -फोटो मेटा एआई से जनरेटेड

दोनों शादीशुदा थे शव के पास पड़े कपड़ों में युवक का मोबाइल मिला। कॉल करने पर युवक की पहचान राज (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई। राज उदयपुर के एक गांव के सरकारी स्कूल में टीचर था।

2017 में राज की शादी हो गई थी। उसकी दो बेटियां भी थीं। युवती की पहचान कविता (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई। कविता भी शादीशुदा थी। पति से अलग रह रही थी। वह सिलाई का काम करती थी।

हत्या की सूचना मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच करीब 1 साल से अफेयर चल रहा था। राज की पत्नी को भी इस बारे में पता था। इस बात को लेकर राज और उसकी पत्नी के बीच कई बार झगड़े भी होते थे।

राज और कविता एक साथ रहना चाहते थे। इसके लिए दोनों अपने परिवारों का विरोध भी झेल रहे थे।

दो दिन से थे लापता मृतको के पास मिले मोबाइल से पुलिस को दोनों की शिनाख्त हो चुकी थी। पुलिस को यह भी पता चल गया था कि दोनों में लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी वजह से परिवार में झगड़े हो रहे थे। एफएसएल टीम ने हत्या वाली जगह से कई सुराग जुटाने की कोशिश की। वहां से टीम को कुछ सामान भी मिले। उससे कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि राज और कविता दोनों हत्याकांड से दो दिन पहले पहले 15 नवंबर को बिना बताए अपने घर से निकले थे। इसके बाद से घरवालों से कोई संपर्क नहीं हुआ।

ऐसे में पुलिस ऑनर किलिंग की थ्योरी पर भी जांच कर रही थी। दोनों के घरवालों के बारे में हर छोटी-बड़ी डिटेल जुटाई जा रही थी।

सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने उदयपुर से घटनास्थल तक रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी के फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसके साथ ही राज और कविता से जुड़े हुए कई लोगों से पूछताछ की।

पुलिस को धीरे-धीरे हत्या से जुड़े सुराग मिलने लगे थे। इन्हीं सुरागों की कड़ियों को जाेड़ते हुए पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई। हत्यारे से पूछताछ में कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए।

कल पढ़िए पार्ट-2

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News