Advertising
<

जबलपुर में आकांश हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार: सीने-पैर में चाकू मारने वाले 2 अब भी फरार; कार-बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ था विवाद – Jabalpur News

1
जबलपुर में आकांश हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार:  सीने-पैर में चाकू मारने वाले 2 अब भी फरार; कार-बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ था विवाद – Jabalpur News

जबलपुर में आकांश हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार: सीने-पैर में चाकू मारने वाले 2 अब भी फरार; कार-बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ था विवाद – Jabalpur News


जबलपुर में आकांश हत्याकांड के चार आरोपियों को रांझी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। हालांकि, वे दो आरोपी, जिन्होंने मृतक के सीने और पैर में चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतारा था, अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना 8 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है, जब आकांश की कार बाइक सवार आरोपियों से जा टकराई। इसके बाद 8 लड़कों ने घेरकर आकांश की हत्या कर दी। घटना का मुख्य सूत्रधार शिवम बाजपेयी (29 वर्ष), निवासी महात्मा गांधी वार्ड, निवाड़गंज है। उसने गाली-गलौज और मारपीट का बदला लेने के लिए अपने सात अन्य दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया था। रांझी पुलिस ने गुरुवार को इन्हें जीरो डिग्री के पास से गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। वारदात के बाद से वे सुनसान मकान में छिपे हुए थे। आठ आरोपियों ने घेरकर किया हमला आधारताल निवासी फर्नीचर व्यवसायी आकांश 8 फरवरी की रात दोस्तों से मिलने के लिए गोकलपुर आया था। दुर्गा मंदिर के पास जब वह अपनी कार मोड़ रहा था, तभी रांझी से शहर की तरफ जा रहा बाइक सवार शिवम उससे टकरा गया। घटना के बाद आकांश कार से उतरा। इस बीच उसके कुछ साथी भी आ गए, जिन्होंने शराब के नशे में धुत शिवम की जमकर पिटाई कर दी। जैसे-तैसे शिवम घटनास्थल से दूर हुआ और फिर उसने अपने दो साथियों को मौके पर बुलाया। पीछे-पीछे पांच और साथी भी आ गए, जिसके बाद आठ लोगों ने आकांश को घेर लिया। इसके बाद छोटू और कमलेश ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से मिले अहम वीडियो सबूत घटना को एसपी संपत उपाध्याय ने गंभीरता से लिया। लिहाजा एएसपी जितेंद्र सिंह और सीएसपी सतीश साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी की टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले। रांझी पुलिस ने सबसे पहले कार से टकराने वाली काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 केएम 0511 के पंजीकृत वाहन मालिक संजय सिंह ठाकुर से पूछताछ की। उसने बताया कि बाइक शिवम बाजपेयी को बेची थी। शिवम बाजपेयी सहित तीन साथी गिरफ्तार पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने टीम के साथ विजय नगर जीरो डिग्री पर दबिश देते हुए शिवम बाजपेयी और उसके तीन साथियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान शिवम ने बताया कि उसने सुधीर चौधरी, अंकित चौरसिया, कमलेश महोबिया, सुमित चौधरी, जय बेन, छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। गुरुवार को पुलिस ने शिवम के साथ सुधीर चौधरी को अमखेरा, अंकित चौरसिया को घमापुर और सुमित चौधरी को विजय नगर से अभिरक्षा में लेकर थाने लाकर पूछताछ की। क्रेटा कार से एक्सीडेंट के बाद शुरू हुआ विवाद शिवम ने बताया कि 8 फरवरी को रात 11:00 बजे गोकलपुर में काले रंग की क्रेटा कार से एक्सीडेंट होने पर कार चालक आकांश साहू से विवाद हुआ। इसके बाद उसने फोन कर अपने साथी सुधीर चौधरी, अंकित चौरसिया, कमलेश महोबिया, सुमित चौधरी, जय बेन, छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी को गोकलपुर बुलाया। सभी के साथ मिलकर कार चालक के साथ मारपीट की। कमलेश महोबिया और छोटू ठाकुर ने कार चालक पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं। उसके बाद सभी मोटरसाइकिलों पर बैठकर भाग गए।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News