जनसंवाद से पहले माफी यात्रा निकालें तेजस्वी; बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तंज h3>
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 10 सितंबर से जन संवाद यात्रा पर पर निकल रहे हैं। जिसकी तैयारियां भी चल रही हैं। इस बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सह राजस्व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर तंज कसा है। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जायसवाल ने कहा कि उन्हें पहले माफी यात्रा पर निकलना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष विदेश यात्रा से लौटे हैं और अब उन्हें बिहार की याद आई है।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव भी राहुल गांधी के संस्कार पर चल रहे हैं। जो भ्रष्टाचार, पाप इनकी पूर्ववर्ती सरकार में इनके दल के लोगों ने किया है, जिस तरह का घोटाला, अपराध उनके दल के लोगों ने किया है, उसको लेकर माफी यात्रा पर निकलना चाहिए। और कहना चाहिए हम लोगों ने जो गलती की है उसको बिहार की जनता माफ कर दे। इससे पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने चैलेंज दिया था कि तेजस्वी और उनकी पार्टी के लोग मंदिर में जाकर कसम खाएं कि वो भ्रष्टाचारी नहीं हैं।
आपको बता दें तेजस्वी की बिहार यात्रा के पहले चरण का पूरा कार्यक्रम राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जारी किया है। जिसके मुताबिक 10 सितंबर को समस्तीपुर के टाउन हॉल में कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में उजियारपुर संगठन जिला के मोरवा, सरायरंजन, मोहिद्दीनगर, उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। वे रात्रि विश्राम समस्तीपुर परिसदन में करेंगे।
तेजस्वी मंदिर में कसम खाएं कि वो भ्रष्ट नहीं, मंत्री दिलीप जायसवाल का चैलेंज
11 सितंबर को समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, वारिसनगर और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम दरभंगा में होगा। 12 सितंबर को दरभंगा प्रेक्षागृह लहेरिया सराय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम होगा। 13 सितंबर को दरभंगा ग्रामीण, गोराबोराम, बेनीपुर, अलीनगर, कुशेश्वर स्थान के विधानसभा क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता संवाद में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम मधुबनी परिसदन में होगा।
तेजस्वी यादव 14 सितंबर को मधुबनी स्थित एचआर पैलेस सबथा में मधुबनी, राजनगर, बेनीपट्टी ,बिस्फी, हरलाखी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ जबकि 15 सितंबर को मधुबनी (झंझारपुर संगठन जिला) के लौकहा, फुलपरास, झंझारपुर, बाबू बड़ही, खजौली विधानसभा के नेता और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 16 सितंबर को मुजफ्फरपुर के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम होगा। 17 सितंबर को मुजफ्फरपुर ,कांटी, बरूराज, पारू और साहेबगंज के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद वे पटना लौट जाएंगे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News