जनरल सेक्रेटरी सलोनी राज का शपथ लेने से इनकार: बोली- सभी बंद हॉस्टल को खोला जाए, हॉल में छात्रों ने नारेबाजी कर समर्थन किया – Patna News

31
जनरल सेक्रेटरी सलोनी राज का शपथ लेने से इनकार:  बोली- सभी बंद हॉस्टल को खोला जाए, हॉल में छात्रों ने नारेबाजी कर समर्थन किया – Patna News

जनरल सेक्रेटरी सलोनी राज का शपथ लेने से इनकार: बोली- सभी बंद हॉस्टल को खोला जाए, हॉल में छात्रों ने नारेबाजी कर समर्थन किया – Patna News

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को हुआ। इस दौरान जनरल सेक्रेटरी सलोनी राज ने शपथ लेने का बहिष्कार किया है। उन्होंने मंच से कहा है कि ‘जब तक हॉस्टल नहीं खुलेंगे, वह शपथ नहीं लेगी।’

.

इसके बाद हॉल में मौजूद छात्रों ने हंगामा किया। सलोनी का साथ दिया है। इस बीच अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी, उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने शपथ ले ली है। ट्रेजरर सौम्या श्रीवास्तव और ज्वाइंट सेक्रेटरी रोहन कुमार ने भी शपथ ली है।

हर्ष हत्याकांड के बाद हॉस्टल बंद किया गया था।

सलोनी राज ने NEWS4SOCIALसे कहा कि यहां मैं छात्रों की आवाज बनने आई हूं, कुर्सी को चमकाने नहीं आई हूं। मेरी मांग यही है कि जल्द से जल्द हॉस्टल खुलवाइए उसके बाद ही सलोनी राज शपथ लेगी। अगर मैंने आज शपथ ले लिया तो यह मेरे भाइयों के साथ अन्याय होगा और मैं अन्य की राजनीति करने नहीं आई हूं।

मुझे विश्वविद्यालय ने नॉमिनेट नहीं किया है। मुझे यहां के छात्र चुनकर लाए हैं, मैं इलेक्ट होकर आई हूं। मैं किसी वाइस चांसलर के पास कैंपेनिंग करने नहीं गई थी कि मुझे जनरल सेक्रेटरी बना दीजिए। मैं अपने भाइयों के पास कैंपेनिंग करने गई थी कि आप मुझे जनरल सेक्रेटरी के पोस्ट के लिए वोट दीजिए। यह मेरे भाइयों की लड़ाई है और मैं उनके साथ हूं। जब तक हॉस्टल नहीं खुलवाए जाएंगे हम लोग बैक टू बैक प्रोटेस्ट करेंगे।

QuoteImage

1 साल से बंद है पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल

पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल करीब एक साल से बंद हैं। PU प्रशासन ने अपने अधीन तथा कॉलेजों के अधीन सभी हॉस्टल को 31 मई तक खाली कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए कुलसचिव ने अधिसूचना जारी की थी। यह फैसला बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष की हत्या के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लिया था। अगले आदेश तक सभी बॉयज हॉस्टल को खाली करने का आदेश दिया गया था।

2375 मतों से जीता था चुनाव

सलोनी राज ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में छात्रसंघ का चुनाव लड़ा था। उन्हें 4274 वोट मिले थे। 2375 मतों से वे चुनाव जीतीं थी। चुनाव से पहले प्रचार के दौरान सलोनी राज के दोस्तों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। वह अपने साथी की पिटाई से इस कदर आक्रोशित हो गईं कि गुस्से में कैमरे पर कहा, “मेरे सिर पर गोली चलाओ।” उन्होंने मजबूती से प्रतिकार किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

5 हॉस्टल में हुई थी छापेमारी

हर्ष हत्याकांड के बाद आरोपियों की तलाश में SIT ने पटना यूनिवर्सिटी के पांच हॉस्टलों में छापेमारी की थी। मेन गेट को ब्लॉक कर हर कमरे की जांच की गई थी। मौके पर मौजूद छात्रों के आई कार्ड को भी जांचा गया था। हालांकि इस दौरान किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News