जदयू की महिला नेता से मारपीट, अभद्रता का वीडियो किया वायरल

4
जदयू की महिला नेता से मारपीट, अभद्रता का वीडियो किया वायरल

जदयू की महिला नेता से मारपीट, अभद्रता का वीडियो किया वायरल

बैरगनिया में जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल के साथ दबंगों ने सरेआम मारपीट की। आरोप है कि उनके बाल काटे गए और चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। इस घटना में छह आरोपितों के खिलाफ…

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीThu, 19 Sep 2024 07:01 PM
share Share

बैरगनिया। दबंगों ने जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल से सरेआम मारपीट और अभद्रता की और इसका वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता के अनुसार उसके बाल काटे गए, अश्लील हरकत की गई और चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। मामले में वार्ड पार्षद, उसके पति व पुत्र समेत छह आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने वार्ड पार्षद के पति संजय सिंह को हिरासत में लिया है। जख्मी पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बैरगनिया थाना पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार घटना सोशल मीडिया पर टीका-टिप्पणी को लेकर विवाद के कारण हुई।

बैरगनिया के वार्ड 14 की निवासी कामिनी के पति दिलीप कुमार पटेल की ओर से दिए गए पत्नी के हस्ताक्षरित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने आरोपितों पर अश्लील हरकत, मारपीट, बाल काटने और चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का आरोप लगाया है। संजय सिंह, उसके पुत्र दिवाकर सिंह, प्रभाकर सिंह व रत्नाकर सिंह पर मारपीट और अभद्रता, वार्ड पार्षद कोमल देवी व पुत्री लक्ष्मी कुमारी पर गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है।

एफआईआर में कामिनी ने बताया है कि वह गुरुवार सुबह नगर के सेखौना गांव में रामपुकार सिंह की पत्नी रेणु देवी से मिलने गयी थी। इस दौरान गांव का संजय सिंह वहां पहुंचकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उन्होंने बुरी तरह पीटा। उसकी दांयी आंख पर गंभीर चोट आयी। इसके बाद आरोपितों ने उसके बाल कटवाकर चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। उसके गले से मंगल सूत्र व मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने संजय पर आपराधिक प्रवृत्ति का होने का आरोप लगाते हुए उस पर दर्जनों कांड दर्ज होने की बात भी कही है।

घटना काफी शर्मनाक है। पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच पूर्व से विवाद है। इसी कड़ी में घटना हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच दो दोनों में ओछी टिप्पणी भी घटना का कारण बना है।

– मनोज कुमार तिवारी, एसपी

महिला के साथ हुई घटना को जिला प्रशासन पूरी गम्भीरता से ले रहा है। दोषी को चिह्नित सख्त कार्रवाई की जायेगी। वे स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं।

– रिची पांडेय, डीएम

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News