Advertising
<

जगदगुरु रामदिनेशाचार्य को पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने दी बधाई: जन्मदिन पर धार्मिक कार्यक्रमों के बीच हरिधाम गोपाल पीठ में बधाईयों का तांता – Ayodhya News

1
जगदगुरु रामदिनेशाचार्य को पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने दी बधाई:  जन्मदिन पर धार्मिक कार्यक्रमों के बीच हरिधाम गोपाल पीठ में बधाईयों का तांता – Ayodhya News

जगदगुरु रामदिनेशाचार्य को पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने दी बधाई: जन्मदिन पर धार्मिक कार्यक्रमों के बीच हरिधाम गोपाल पीठ में बधाईयों का तांता – Ayodhya News


अयोध्या इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के अद्भुत वातावरण में सराबोर है। जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज का आज जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामघाट स्थित श्री हरिधाम गोपाल पीठ पर भक्तों का आगमन लगातार बढ़ता जा रहा है। पीठ परिसर में आध्यात्मिक आस्था और भक्तिमय उमंग का अलौकिक संगम देखने को मिल रहा है। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास, डांडिया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास और पत्थर मंदिर पीठाधीश्वर महंत मनीष दास भी अयोध्या स्थित श्री हरिधाम पीठ पहुंच जगदगुरु को जन्मदिन की बधाईयां दी है। जगतगुरु के दीर्घायु और शतायु होने की कामना की पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जगतगुरु स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज को पुष्पमाला पहनाकर उनका सादर स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीरामलला और संकटमोचन हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए जगतगुरु महाराज के दीर्घायु और शतायु होने की कामना की है। जन्मोत्सव पर श्री हरिधाम गोपाल पीठ में अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन तथा श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ विधिवत चल रहा है। संकीर्तन की मधुर ध्वनि और मानस की पावन चौपाइयों से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में डूबा हुआ है। आश्रम परिसर में हर ओर ‘सीताराम’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंज रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं के हृदय में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। श्रद्धालु और अनुयाई अपने आराध्य गुरुदेव के प्रति अटूट श्रद्धा और सेवा भाव लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। आश्रम में भक्तों के ठहरने, प्रसाद वितरण और सत्संग की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालु सेवा, भजन-कीर्तन और रामनाम संकीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जगतगुरु भगवान का जन्मोत्सव आज 8 मार्च को कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आश्रम परिसर में सादगी और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, सत्संग और संत समागम का आयोजन भी हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News