Advertising
<

छिंदवाड़ा में हुई ‘दिशा’ समिति की बैठक: योजनाओं की प्रगति पर सांसद साहू ने जताया असंतोष; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी – Chhindwara News

0
छिंदवाड़ा में हुई ‘दिशा’ समिति की बैठक:  योजनाओं की प्रगति पर सांसद साहू ने जताया असंतोष; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में हुई ‘दिशा’ समिति की बैठक: योजनाओं की प्रगति पर सांसद साहू ने जताया असंतोष; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी – Chhindwara News

छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय के सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू ने की।

.

योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा, कई कार्य अब भी अधूरे

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण जैसी प्रमुख योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। सांसद साहू ने कहा कि पूर्व बैठक में जो निर्देश दिए गए थे, उनमें कुछ योजनाओं में अच्छी प्रगति हुई है, लेकिन कई काम अभी भी अधूरे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर

सांसद ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। उन्होंने जिला स्तरीय निरीक्षण टीमों के गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे योजनाओं की निगरानी को मजबूती मिलेगी।

Advertising

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि वे निगरानी में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

लापरवाही पर चेतावनी, होगी सख्त कार्रवाई

सांसद साहू ने स्पष्ट किया कि यदि किसी योजना में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिले।

बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पौन्हार, महापौर विक्रम अहके सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, वनमंडलाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News