छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली मारे गए: बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में फोर्स-माओवादियों में मुठभेड़, सर्चिंग जारी – Chhattisgarh News h3>
छ्त्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। वहीं 3-4 जवानों के घायल होने की खबर है। मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया इलाके में हुई है। सर्चिंग जारी है।
.
सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।
वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
- 2025 की नक्सल वारदात जानने के लिए ग्राफिक्स से गुजर जाइए
2 फरवरी को मारे गए थे 8 नक्सली
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया।
- छत्तीसगढ़ के 10 बड़े एनकाउंटर में जिसमें 8 से ज्यादा नक्सली मारे गए
20 दिन पहले गरियाबंद में 16 नक्सली मारे गए
20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी है।
अकेले चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। वहीं नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी एनकाउंटर में मारा गया था।
—————————
छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी खबर पढ़ें…
1. गरियाबंद एनकाउंटर..मारे गए 3 करोड़ से ज्यादा के 16 नक्सली:यहीं से 3 राज्यों की नक्सल एक्टिविटी कंट्रोल करता था एक करोड़ का इनामी चलपति
गरियाबंद जिले के भालू डिग्गी जंगल में मुठभेड़ हुई। यह इलाका ओडिशा बॉर्डर पर है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही 3 राज्यों में नक्सल एक्टिविटी को कंट्रोल करता था। पढ़ें पूरी खबर…
2. 1000 जवानों ने 8 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया: बीजापुर में सभी के शव, कई हथियार बरामद, महीनेभर में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली हैं।ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट आए हैं। पढ़ें पूरी खबर…