Advertising
<

चौकी-इंचार्ज के विवादित बोल-जनप्रतिनिधि को जूते मारने की बात बोल: दूसरे ने सराफा अध्यक्ष से मांगे रुपए, न देने पर फर्जी शिकायत की – Agra News

0
चौकी-इंचार्ज के विवादित बोल-जनप्रतिनिधि को जूते मारने की बात बोल:  दूसरे ने सराफा अध्यक्ष से मांगे रुपए, न देने पर फर्जी शिकायत की – Agra News

चौकी-इंचार्ज के विवादित बोल-जनप्रतिनिधि को जूते मारने की बात बोल: दूसरे ने सराफा अध्यक्ष से मांगे रुपए, न देने पर फर्जी शिकायत की – Agra News


आगरा पुलिस के दो चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर सवाल खडे़ हुए हैं। विजय नगर चौकी इंचार्ज पर आगरा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ने मकान बनवाने के बदले रुपए मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, किरावली के मिढ़ाकुर चौकी इंचार्ज ने जनप्रतिनिधि को जूते से मारने की बात कही है। रुपए मांगने पर विजय नगर प्रभारी को हटा दिया गया है, जबकि मिढाकुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि विजय नगर में उनका निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर विजय नगर चौकी इंचार्ज जयपाल ने उनसे रुपए की मांग की। उन्होंने कहाकि मकान बनवा रहे हो, हमें नहीं समझ रहे। दरोगा ने निर्माण सामग्री लेकर आए एक वाहन को भी सीज कर दिया। सराफा अध्यक्ष ने इसकी शिकायत एसीपी हरीपर्वत से की। उन्होंने दरोगा को फटकार लगाई। मगर, एसीपी का ट्रांसफर होने के बाद दरोगा ने 112 पर अवैध खनन का फर्जी इवेंट क्रिएट कर परेशान करना शुरू कर दिया। खनन टीम को बुलाकर जेसीबी सीज करवा दी। सराफा कारोबारियों ने डीएम और कमिश्नर से शिकायत की। जांच के बाद सामने आया कि खनन नहीं हो रहा था। इसके बाद आरोपी दरोगा जयपाल को चौकी से हटाकर जगदीशपुरा थाना भेजा दिया गया है।
चौकी आया तो जूते से मारूंगा
थाना किरावली की मिढ़ाकुर चौकी के प्रभारी नवजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वो सरपंच के चौकी आने पर जूतों से पीटने की बात कहते हुए सुने जा सकते हैं। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। एसीपी अछनेरा ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट दी। इस आधार पर डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। वीडियो करीबन 2 मिनट 45 सेकंड का है। वीडियो थाना किरावली की मिढ़ाकुर चौकी का बताया जा रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि उसमें सुनाई दे रही आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां चौकी प्रभारी ने की। सकतपुर गांव के सरपंच रामप्रकाश सोलंकी ने चौकी प्रभारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया। वह पीड़ित पक्ष का समर्थन करने गए थे। कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। सम्मान की रक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी। इस पर जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दरोगा को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News