चेहरे पर झलकी खुशी, मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, जन-जन में उमड़ा तिरंगे के प्रति उत्साह | Azadi ka Amrit Mahotsav Independence Day 2022 Celebration CM Yogi Adityanath Hoisted National Flag | Patrika News

65
चेहरे पर झलकी खुशी, मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, जन-जन में उमड़ा तिरंगे के प्रति उत्साह | Azadi ka Amrit Mahotsav Independence Day 2022 Celebration CM Yogi Adityanath Hoisted National Flag | Patrika News

चेहरे पर झलकी खुशी, मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, जन-जन में उमड़ा तिरंगे के प्रति उत्साह | Azadi ka Amrit Mahotsav Independence Day 2022 Celebration CM Yogi Adityanath Hoisted National Flag | Patrika News

प्रदेश की विभूतियों का करता हूं सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश सरकार ने विकास और सुशासन की नींव तैयार की है। अगले पांच वर्षों में प्रदेश में प्रगति और समृद्धि की भव्य इमारत आकार लेगी। यह भव्य इमारत नए भारत का नया उत्तर प्रदेश होगा। योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सैनिकों और पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव में आमजन को जोड़कर इसको राष्ट्रीय उत्सव बनाया है। हमने तो पूरे देश मे मौन मार्च के जरिए विभाजन की त्रासदी को भी स्मरण किया। यह सभी कार्यक्रम हमें अतीत की विरासत के साथ जोड़ते हैं। मै तो प्रदेश की विभूतियों का सम्मान और उनके दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

जश्न के माहौल में डूबी काशी संसार के प्राचीन शहरों में से एक वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक हर्षोल्लास का माहौल रहा। चौतरफा भारत माता की जय की गूंज सुनाई दी। बच्चे-बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी देशभक्ति के भाव से सराबोर दिखे। सोमवार सुबह 9 बजे शुरू होने वाले राष्ट्रगान से ठीक पहले एक मिनट तक सायरन की आवाज सुनाई दी। चौराहों पर लोग जहां के तहां ठहर गए और 52 सेकंड तक राष्ट्रगान गाया। शहर की प्रमुख सड़कों पर स्कूली बच्चों ने झंडा लेकर तिरंगा रैली भी निकाली। साथ ही वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
यह भी पढ़ें

मामूली बात पर घर से भागी दो बहनें, मां बाप को मरा बताकर करती रहीं गुमराह, हकीकत जानने पर पुलिस हैरान

tiranga_celebration_at_vns.jpgअयोध्या में दिखा अलग नजारा भगवान राम की नगरी अयोध्या में आजादी के अमृत महोत्सव पर सुंदर नजारा देखने को मिला। संत समाज ने 2000 लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाला तो मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सौहार्द का संदेश देते हुए राम नगरी की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाला। अयोध्या के टेढ़ी बाजार से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नया घाट तक तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें

वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, शहर के प्रमुख चौराहों पर गूंजा जन गण मन

किन्नरों ने मुल्क के लिए मांगी दुआ उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में किन्नर समाज ने भी देश की आजादी की सालगिरह को धूमधाम से मनाया और ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाए। इस मौके पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदन गिरि उर्फ टीना मां ने खास कार्यक्रम आयोजित किया। किन्नर समाज के लोगों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया।



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News