चेन्नई में PSACWA का 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन: 400 से अधिक प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया – Patna News h3>
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) का आयोजन चेन्नई में किया गया। तीन दिवसीय 14वां राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के कोने-कोने से 400 से अधिक निजी स्कूलों के प्रतिनिधि, प्राचार्यों, शिक्षा नीति विशेषज्ञों और प्रशासकों ने हिस्सा लिया। स
.
अभिनेता राहुल रॉय ने देश भर से आए हुए शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा के रंगमंच की दुनिया से हट कर शिक्षाविदों के इस सम्मेलन में आ कर मुझे एक नया अनुभव ही नहीं हुआ बल्कि आंतरिक प्रसन्नता भी मिली है हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती से जोड़ने के अथक प्रयास के लिए संगठन के साथियों को बधाई देता हूं।
MSDE) और PSACWA के बीच MoU इस सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह था जब भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय (MSDE) और PSACWA के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत हुए परीक्षा और तत्काल चल रहे बैच की रिपोर्ट देश भर से आए हुए शिक्षाविदों के सामने रखा गया।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बताया के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच के परिणाम की घोषणा 1 जून 2025 को बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जी ने उत्तरनीय छात्रों को परिणाम पत्र अपने हाथों से सौंप कर की थी । इस पहल को प्रधानमंत्री के Skill India Mission और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
बॉलीवुड के सितारे और आशिकी फेम सुपरस्टार राहुल रॉय को सम्मानित किया गया।
इन लोगों को मिला सम्मान
समारोह में देश भर से आए हुए शिक्षाविदों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की डॉ फरजाना शकील अली को राष्ट्रीय आइकॉनिक अवार्ड, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव फौजिया खान को राष्ट्रीय प्रभावशाली नेतृत्व का सम्मान मिला,केरल के डॉ रामचंद्रन नायर को राष्ट्रीय आइकॉनिक एनर्जेटिक लीडर का सम्मान दिया गया।
तेलंगाना के एस एन रेड्डी लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड मिला,बेस्ट स्टेट का अवार्ड जम्मू एंड कश्मीर को मिला, वही बेस्ट प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान भी जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष बाबा नजरुल इस्लाम को मिला, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार रोहतास के नाम हुआ जिसे अध्यक्ष रोहित वर्मा ने अपने टीम के साथ संयुक्त रूप से ग्रहण किया, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का पुरस्कार सिवान के शिव जी प्रसाद को मिला, और देश भर के शिक्षाविदों को भी नेशनल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्यरूप से बिहार के डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ श्याम नारायण कुमार, जम्मू एंड कश्मीर के अशरफ बाबा, मोहम्मद यूसुफ वाणी, फारूक फाजली पांडिचेरी के रविचंद्रन, तमिलनाडु के बिलाल नट्टर, राशिद अहमद, मिनल कोदी उत्तर प्रदेश के धीरज मेहरोत्रा, मध्य प्रदेश के पवन शर्मा,राज कुमार शर्मा, चंडीगढ़ के गुरूचन सिंह आदि सम्मानित शिक्षाविद थे।
