चुनावों से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 5 IPS के तबादले, राजगढ़-शहडोल के एसपी बदले | Transfer of 5 IPS SP of Rajgarh-Shahdol changed | Patrika News

114
चुनावों से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 5 IPS के तबादले, राजगढ़-शहडोल के एसपी बदले | Transfer of 5 IPS SP of Rajgarh-Shahdol changed | Patrika News

चुनावों से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 5 IPS के तबादले, राजगढ़-शहडोल के एसपी बदले | Transfer of 5 IPS SP of Rajgarh-Shahdol changed | Patrika News

– पीएचक्यू में पदस्थ आइजी संजय कुमार को बालाघाट जोन का आइजी बनाया गया है।

– शहडोल के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी को राजगढ़ की कमान सौंपी गई है।

– एआइजी पीएचक्यू कुमार प्रतीक को शहडोल एसपी बनाया है।

– राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा को 14वीं बटालियन, ग्वालियर का कमांडेंट बनाने के साथ ही पीटीएस तिघरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

26 मई को पुलिस विभाग में हुए थे थोकबंद तबादले
बता दें कि पिछले महीने 26 मई को भी पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए थोकबंद तबादले किए गए थे। तब मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग से मिले निर्देशानुसार शाजापुर एसपी पंकज श्रीवास्तव गुना, उज्जैन एसपी पीटीएस जगदीश डाबर शाजापुर, उप पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त संगठन भोपाल ध्यान सिंह चौहान सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल दुर्गविजय सिंह भदौरिया को उप सेनानी २५ वीं वाहिनी विसबल भोपाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिछोर जिला शिवपुरी देवेंद्रसिंह कुशवाह को उप सेनानी 2 वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर, नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर कोतवाली जिला ग्वालियर आत्मराम शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अअवि ग्वालियर, नगरपुलिस अधीक्षक गोरखपुर जिला जबलपुर आलोक कुमार शर्मा को उप सेनानी ९ वीं वाहिनी विसबल रीवा, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा जिला बुरहानपुर हेमलता अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर, नगर पुलिस अधीक्षक उज्जैन वंदना चौहान को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज सागर, उप पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर चंचल नागर उप पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स विभाग इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अअवि उज्जैन, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन संजीव कुमार पाठक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर इंदौर सौम्या जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर, उप पुलिस अधीक्षक सायबर मुख्यालय भोपाल रश्मि खरया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर जिला धार देवेंद्र कुमार यादव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान बालाघाट, सहायक पुलिस अधीक्षक अमरवाडा जिला छिंदवाड़ा संतोष कुमार हेडरिया को उप सेनानी ६ वीं वाहिनी विसबल जबलपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट जिला रतलाम प्रियंका डुडवे को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आजक महिला सुरक्षा इंदौर शहर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेंधवा जिला बड़वानी मनोहर सिंह बारिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया था।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News