चुनावी तारीख के ऐलान से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर | BJP leader Harsh Narayan Singh dies mourning wave in madhya pradesh | News 4 Social h3>
शनिवार 16 मार्च यानी आज उनका पार्थिव शरीर रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। स्वर्गय श्री सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज (इलाहाबाद) में किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री हर्ष नारायण सिंह रामपुर बघेलान से मौजूदा विधायक विक्रम सिंह के पिता हैं। जबकि भोपाल मध्य विधानसभा से विधायक रहे ध्रुव नारायण सिंह के बड़े भाई हैं।
यह भी पढ़ें- Loksabha Election 2024 : इस दिन आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट! 19 सीटों के लिए इन नामों पर चर्चा
हर्ष नारायण सिंह का राजनीतिक सफर
रामपुर बघेलान सीट से पूर्व विधायक हर्ष सिंह शिवराज सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता गोविंद नारायण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हर्ष सिंह पहली बार 1980 में रामपुर बघेलान से विधायक चुने गए और फिर कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय समता दल की टिकट पर चुनाव जीते। हर्ष सिंह के दादा अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। बताया जाता है कि आजादी के लड़ाई में भी उनकी अहम भूमिका रही है।