चिराग पासवान और रामनाथ ठाकुर होंगे मोदी कैबिनेट 3.0 में बनेंगे मंत्री, जेपी नड्डा की तरफ से आया कॉल

6
चिराग पासवान और रामनाथ ठाकुर होंगे मोदी कैबिनेट 3.0 में बनेंगे मंत्री, जेपी नड्डा की तरफ से आया कॉल

चिराग पासवान और रामनाथ ठाकुर होंगे मोदी कैबिनेट 3.0 में बनेंगे मंत्री, जेपी नड्डा की तरफ से आया कॉल

ऐप पर पढ़ें

नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों का नाम भी सामने आने लगे हैं। बिहार में जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा रहा है उनमें रामविलास पासवान के बेटे और बिहार  की राजनीति के युवा चेहरा चिराग पासवान का नाम भी शामिल है। उनके अलावे पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को भी मंत्री बनाया जा रहा है। इन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कॉल आया है। रामनाथ ठाकुर के परिवार में जश्न का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में शाम सवा सात बजे नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 60 मंत्री पीएम के साथ शपथ लेंगे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल में अच्छी भागीदारी खबर है। चर्चा है कि जेडीयू से दो नेताओं का नाम केंद्रीय मंत्री के तौर पर फाइनल है जिनमें एक रामनाथ ठाकुर तो दूसरे मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं। रामनाथ ठाकुर नें एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि सुबह 8.35 बजे उन्हें जेपी नड्डा का कॉल आया था। उन्हें साढ़े ग्यारह बजे नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर आमंत्रित किया गया है। साल 2024 में नरेंद्र मोदी ने परंपरा शुरू किया था कि मंत्री बनने से पहले सभी नेताओं को चाय पर बुलाते हैं।

मोदी की नए कैबिनेट में जीतनराम मांझी बनेंगे मंत्री, फोन आया, चर्चा में कई नाम

रामनाथ ठाकुर नीतीश कुमार और लालू यादव की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसी खास विभाग के लिए उनकी कोई मांग नहीं है। उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे स्वीकार करेंगे। इसी साल उनके पिता स्व कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया था। और अब उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। इस दोहरी खुशी से उनके परिवार में उत्सव का माहौल बन गया है। रामनाथ ठाकुर के साथ परिवार के सभी सदस्यों ने बिहार सीएम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

इधर चर्चा है कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का मंत्री बनना तय है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान को भी कॉल आ चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंनें पांच की पांच सीटें जीतकर हन्ड्रेड परसेंट स्ट्राइक रेट हासिल किया। चिराग पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह समेत सभी बड़े नेताओं के काफी करीब हैं। साथ हीं राजनीति में दलित वर्ग को रिप्रजेंट करते हैं। बिहार में चिराग पासवान की अपने वोटरों पर गहरी पकड़ है। वे खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते हैं।

इधर चर्चा है कि देर रात में जीतनराम मांझी को अमित शाह का कॉल आया। उनकी मुलाकात भी हुई। मांझी बिहार में महादिल समाज से प्रमुख और बड़ा चेहरा हैं। वह 1980 से विधायक हैं और बिहार में मत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने गया सीट पर चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की। नीतीश कुमार से विवाद के बाद उन्होंने अपनी अगल पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा बनाया। विगत चुनाव में एनडीए में उन्हें एक सीट दी गयी जिसे जीतने में कामयाबी मिली।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News