Advertising
<

चित्तौड़गढ़ में फिर से 20 डिग्री पार पहुंचा न्यूनतम तापमान: सुबह से तेज धूप का दिखा असर, मौसम विभाग के अनुसार – और बढ़ेगी गर्मी – Chittorgarh News

3
चित्तौड़गढ़ में फिर से 20 डिग्री पार पहुंचा न्यूनतम तापमान:  सुबह से तेज धूप का दिखा असर, मौसम विभाग के अनुसार – और बढ़ेगी गर्मी – Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में फिर से 20 डिग्री पार पहुंचा न्यूनतम तापमान: सुबह से तेज धूप का दिखा असर, मौसम विभाग के अनुसार – और बढ़ेगी गर्मी – Chittorgarh News


चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मार्च के आखिर में ही तापमान ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के पार चला गया है। सुबह के समय भी अब ठंडक महसूस नहीं हो रही, बल्कि तेज धूप के कारण लोगों को दिन की शुरुआत से ही गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे ही धूप और गर्मी दोनों ही काफी तेज नजर आई। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव पिछले कुछ दिनों से चित्तौड़गढ़ में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इन आंकड़ों से साफ है कि दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। तापमान में इस बदलाव के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है और दोपहर के समय बाहर निकलना अब मुश्किल लगने लगा है। हवा थमने से बढ़ी परेशानी मौसम में बदलाव के साथ-साथ हवा का असर भी कम होता जा रहा है। दो दिन पहले जहां हल्की ठंडी हवा से कुछ राहत मिलती थी, अब वह दौर लगभग खत्म हो चुका है। हवा नहीं चलने के कारण गर्मी और ज्यादा महसूस हो रही है। खासकर दोपहर के समय गर्म हवाएं और तेज धूप मिलकर लोगों को परेशान कर रही हैं। प्रदेश में बदलता मौसम, चित्तौड़गढ़ में बारिश का आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कई जिलों में बारिश और बादलों का असर देखने को मिला है, जिससे वहां के तापमान में थोड़ी राहत भी मिली है। हालांकि चित्तौड़गढ़ जिले के लिए फिलहाल मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। यानी यहां फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मौसम ड्राई ही बना रहेगा। आगे भी असर पड़ने की संभावना हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में हो रहे बदलाव का असर आने वाले दिनों में चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिल सकता है। तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, खासकर दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की जरूरत है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News