चित्तौड़गढ़ में तापमान चढ़ा, दिन का पारा 30 डिग्री पार: 24 घंटे में पारा 3 डिग्री उछला, सर्द रातें अब भी जारी – Chittorgarh News h3>
चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा था और अब अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास होता है, लेकिन
.
पिछले 24 और 48 घंटों में तापमान बढ़ने का असर
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चित्तौड़गढ़ में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 8.3 डिग्री था, जबकि शुक्रवार को दिन का तापमान 27.3 डिग्री और रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दिन का मौसम थोड़ा गर्म लेकिन रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं।
दोपहर में हल्की गर्मी रहती है लेकिन मौसम अभी भी खुशनुमा है।
सोमवार की सुबह साफ मौसम, ठंड का हल्का असर कायम
सोमवार की सुबह चित्तौड़गढ़ में ठंड के साथ शुरू हुई, लेकिन आसमान पूरी तरह साफ नजर आया। शहर में कोहरा नहीं था और विजिबिलिटी भी पूरी तरह साफ रही, जिससे लोगों को सुबह की सर्द हवाओं के बीच खुले मौसम का एहसास मिला। सुबह का तापमान ठंड का एहसास करा रहा था।
कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आंशिक बादल छाने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि एक नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसका असर चित्तौड़गढ़ में भी दिख सकता है और आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इसी कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और ठंड का असर कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है। शीतलहर से भी राहत मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सुबह और रात की ठंड कम महसूस हो सकती है।
धूप के निकलते ही गर्माहट महसूस होती है।
