Advertising
<

चित्तौड़गढ़ में कुछ ही मिनटों में दो चेन स्नेचिंग: एक ने रिपोर्ट दर्ज कराई, दूसरी घबराकर घर लौटी – Chittorgarh News

2
चित्तौड़गढ़ में कुछ ही मिनटों में दो चेन स्नेचिंग:  एक ने रिपोर्ट दर्ज कराई, दूसरी घबराकर घर लौटी – Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में कुछ ही मिनटों में दो चेन स्नेचिंग: एक ने रिपोर्ट दर्ज कराई, दूसरी घबराकर घर लौटी – Chittorgarh News


चित्तौड़गढ़ शहर में गुरुवार सुबह कुछ ही मिनटों के अंतराल में चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं सामने आईं, जिससे शहर की महिलाओं में डर का माहौल बन गया है। दोनों ही वारदातें दिनदहाड़े हुईं और बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। पहली घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई गई है, जबकि दूसरी पीड़िता इतनी घबरा गई कि बिना रिपोर्ट दर्ज कराए सीधे अपने घर चली गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गणगौर पूजन के लिए जा रही महिला बनी शिकार पहली घटना के बारे में अशोक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी शोभा अग्रवाल गुरुवार सुबह गणगौर पूजन के लिए गांधीनगर स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन जा रही थीं। उनके साथ उनके छोटे भाई की पत्नी प्रतिभा अग्रवाल भी स्कूटी पर सवार थीं। इसी दौरान पुरुषार्थी और आयकर विभाग के बीच वित्त विभाग के बाहर बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने चलते वाहन के पास आकर बड़ी ही चालाकी से शोभा अग्रवाल के गले से सोने की चेन झपट ली। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि महिलाएं संभल भी नहीं पाईं। बदमाश वारदात को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो गए। छीनी गई चेन का वजन लगभग पौने तौले के आसपास बताया जा रहा है। दूसरी घटना में महिला को गिराकर छीनी चेन पहली घटना के कुछ ही मिनटों बाद दूसरी वारदात हजारेश्वर महादेव मंदिर के पास हुई। यहां भी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और एक महिला को निशाना बनाया। बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने विरोध किया, जिससे वह नीचे गिर गई और पहली कोशिश में बदमाश चेन नहीं छीन पाए। इसके बाद बाइक के पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरा और महिला के पास जाकर जबरन उसकी चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। इस पूरी घटना से महिला काफी घबरा गई और बिना किसी को जानकारी दिए सीधे अपने घर चली गई। उसने पुलिस में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवाई। पुलिस जुटी जांच में, सीसीटीवी खंगाले जा रहे दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने पहली घटना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया हो सकता है, क्योंकि तरीका और समय लगभग एक जैसा है। पुलिस शहर के मुख्य मार्गों और घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News