चांदी में 400 रुपए की गिरावट, सोने में स्थिरता: चांदी 91900 रुपए किलो पर आई, सोना वैवाहिक सीजन की मांग से 81500 पर स्थिर – Indore News h3>
इंदौर में गुरुवार को चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी गई। जबकि सोने की कीमतों में स्थिरता बनी रही। चांदी चौरसा नकद में लगभग 400 रुपए की गिरावट के साथ 91,900 रुपए प्रति किलो पर कारोबार किया गया। यह गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे दामों पर मुनाफावसूली की बिक
.
वैवाहिक सीजन की मांग के चलते सोने के गहनों की कीमतों में स्थिरता देखी गई। सोना केडबरी 81,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखा गया, जहां कॉमेक्स पर चांदी वायदा 32 सेंट घटकर 30.54 डॉलर प्रति औंस और सोना वायदा 15 डॉलर की गिरावट के साथ 2,745 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
क्षेत्रीय बाजारों में, उज्जैन में सोना केडबरी 81,600 रुपए और चांदी 92,100 रुपए प्रति किलो पर कारोबार हुआ। वहीं रतलाम में सोना केडबरी 81,650 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 92,250 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दी गई धमकी और संभावित आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी से भी बाजार प्रभावित हुआ। कॉमेक्स पर सोना 2,740 से 2,756 डॉलर और चांदी 30.40 से 30.85 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार करती देखी गई।
कर्नाटक-आंध्रप्रदेश में नए काबुली चने की दस्तक, घबराहट से दो दिन में 800 रुपए गिरे
काबुली चने में स्टॉकिस्टों की चौतरफा बिकवाली बनी हुई है, क्योंकि कर्नाटक आंध्रप्रदेश में काबुली चने की नई फसल शुरू हो गई है। इस वजह से यहां पर काबुली चने में किसी भी भाव पर लेवाल नहीं है। गुरुवार को इंदौर में काबुली चना करीब 400 रुपए और टूट गया। दो दिन में कंटेनर में काबुली चने के दाम करीब 800 रुपए प्रति क्विंटल तक घट चुके है। विदेशों में भी काबुली चने के दाम काफी कम होने से भारतीय निर्यात प्रभावित हो रहा है। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 11200, 44/46 11000, 50/52 10000, 58/60 9200 60/62 9100, रुपए प्रति क्विंटल रहे।
इधर, देसी चने के दामों में आई तेजी के बाद बाजार में हल्के और मीडियम क्वालिटी के चने की आवक बढ़ जाने से गुरुवार को बाजार फिर टूट गया। चना कांटा 50 रुपए घटकर 6200-6250 विशाल 5900-5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। चना दाल में ग्राहकी कमजोर रहने से 50 रुपए की मंदी दर्ज की गई। गुरुवार को तुवर में करीब 100 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7500, महाराष्ट्र लाल 7600-7800, कर्नाटक 7700-7800 नई निमाड़ी 6500-7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गई।छावनी दलहन-चना कांटा 6200-6250विशाल 5900-5950डंकी चना 5500-5700मसूर 6000तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7500महाराष्ट्र लाल 7600-7800कर्नाटक 7700-7800नई निमाड़ी 6500-7300मूंग 8200-8400 एवरेज 7200-7500मूंग बोल्ड बारिश 8000-8600उड़द बेस्ट 8000-8500उड़द मीडियम 6500-7500 हलका 3000-5000 रुपये प्रति क्विटंल के भाव रहे।दालों के दाम-चना दाल 7750-7850 मीडियम 7950-8050 बेस्ट 8150-8250मसूर दाल 7400-7500 बेस्ट 7600-7700मूंग दाल 9500-9600 बेस्ट 9700-9900मूंग मोगर 10400-10500 बेस्ट 10600-10800तुवर दाल 8300-8400 मीडियम 9500-9600 बेस्ट 11700-11800 ए. बेस्ट 12700-12800 ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई 13100उड़द दाल 9100-9300 बेस्ट 9400-9700उड़द मोगर 10400-10500 बेस्ट 10700-10800 रु. प्रति क्विंटल।
इंदौर चावल भाव-व्यापारी दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रु. क्विंटल।
खसखस की आवक घटने से देसी मालों के दामों में तेजी
टर्की में इस बार खसखस की पैदावार कम होने के कारण वहां इसकी कीमतें ऊंची बोली जाने से भारतीय बाजारों में भी इसके दाम बढ़ने लगे है। इस वजह से देसी खसखस की कीमतों में तेजी आने लगी है। पिछले 5 दिनों में इंदौर में खसखस के दाम करीब 50 रुपये प्रति किलो तक उछल गए है। इंदौर में खसखस बढ़कर मीडियम 1050 से 1100, बेस्ट 1200 से 1350, दिल्ली टर्की खसखस 1300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। ठंड का दबाव रहने तक खसखस में फिलहाल मंदी नजर नहीं आ रही है।
तरबूज मगज में आगे मांग बढ़ने पर कीमतें और मजबूत हो सकती है। तरबूज मगज बढ़कर 500 से 525 तरबूज बारिक 360-380 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।शकर में वैवाहिक सीजन वालों की मांग जोरदार बनी हुई है, जबकि आवक का प्रेशर बेहद कमजोर है, जिससे दाम मजबूत बोले जा रहे है। शकर नीचे में 3860 ऊपर में 3930 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई। आवक 5 गाड़ी की रही।शकर भावशकर 3960-3970 बेस्ट क्वालिटी 4020-4030, गुड़ भेली 3500-3600, कटोरा 3700-3800, लड्डु 4100-4200, बर्फी 5500, गिलास 4600-5000 रुपए क्विंटल।नारियल भावनारियल 120 भरती 2300-2350, 160 भरती 2700-2750, 200 भरती 2900-2950, 250 भरती 3150-3200 रुपये प्रति बोरी ।
खोपरा गोला बाक्स में 170-205, कट्टे में 160-162 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3800-5800 रुपये प्रति (15 किलो)।पूजन सामग्री-देशी कपूर 700 से 710, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये। केसर 155 से 191, रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7450 रुपये।फलाहारी-साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 5880, सच्चासाबु एगमार्क (500 ग्राम) 6200 साबूदाना चक्र एगमार्क 6080, गोपाल लूज (25 किलो) 5460, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 10100, अल्पाहार उज्जैनी पोहा (1 किलो) 6400 प्रति क्विंटल। रायलरतन साबूदाना (1 किलो) 5950, (500 ग्राम) 6010 व लूज 5375, सच्चामोती (1 किलो) 5800 व (500 ग्राम) 5860, लूज 5275 पोहा एक किलो 5800 व 35 किलो पैकिंग में 4800, रायलरतन मोरधन 10500 व सच्चामोती मोरधन 9500, सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपये।
मसाले-
कालीमिर्च 650 से 655, मिनिमटर 665 से 675, मटरदाना 710 से 715, हल्दी निजामाबाद 170 से 210, हल्दी सांगली 260 से 265, जीरा 280 से 285, मीडियम 290 से 295, बेस्ट 315 से 325, सौंफ मोटी 95 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्सट्रा बेस्ट 300 से 315, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 750 से 770, बेस्ट 780 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1875 से 1925, बेस्ट 2050 से 2200, पत्थरफूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेजपान 90 से 95, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2800 से 2875, मीडियम 2950 से 3050, बेस्ट 3150 से 3250, एक्सट्रा बेस्ट 3400 से 3500, पानबार 2450 रुपये।सूखे मेवे-काजू डब्ल्यू 240 नंबर 975, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 875 से 900, काजू एस डब्ल्यू 300- 850 से 870, काजू जेएच 865 से 885, टुकड़ी 825 से 840, बादाम इंडिपेंडेट 750 से 760, अमेरिकन 800-810, मोटा दाना 840 से 850, टांच 690 से 700, तरबूज मगज 500 से 525 तरबूज बारिक 360-380, खसखस चालू 1050 से 1100, बेस्ट 1200 से 1350, दिल्ली टर्की खसखस 1300 खारक 90 से 110, मीडियम 120 से 140, बेस्ट 160 से 240, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 190 से 200, बेस्ट 210 से 250, चारोली 1950 से 2025, बेस्ट 2150 से 2225, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1550, मखाना 1050 से 1150 बेस्ट 1525 से 1625, पिस्ता ईरानी 1380-1400 मीडियम 1425-1475 बेस्ट 1525-1550 कंधारी मोटा 2400-2450 पिस्ता पिशोरी 2600-2700 नमकीन पिस्ता 875 से 950, अखरोट 480 से 650, बेस्ट 625 से 725, अखरोट गिरी 700 से 900 बेस्ट 1050 से 1250, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600 रुपए भाव रहे।
सोयाबीन की धीरे-धीरे आवक बढ़ने से 20 से 25 रुपए की गिरावट
मंडियों में सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जबकि लेवाल बेहद सुस्त होने से भाव घटाकर बोले जा रहे है।गुरुवार को छावनी अनाज मंडी में सोयाबीन के दाम करीब 20-25 रुपये तक घटाकर बोले गए। इधर, केएलसी में कमजोरी के कारण भारतीय बाजार में पाम तेल के भाव में भी कमजोरी दिखीै। केएलसी 17 अंक माइनस पर बंद हुई। हाजिर बाजार में भी खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट रही। सोयाबीन तेल इंदौर 15 रुपये घटकर 1245-1250 पाम तेल घटकर 1375 मूंगफली तेल इंदौर घटकर 1420-1440 रुपए प्रति दस किलो रह गया।मंडी में सोयाबीन 4300, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5900 एवरेज सरसों 5500-5600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।लूज तेल-मूंगफली तेल इंदौर 1420-1440, मुंबई मूंगफली तेल 1460 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1245-1250 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1180-1185 इंदौर पाम 1375 मुंबई सोया रिफाइंड 1280, मुंबई पाम तेल 1310, राजकोट तेलिया 2280, गुजरात लूज 1400, कपास्या तेल इंदौर 1200 रुपये प्रति दस किलो।
प्लांट सोयाबीन भाव-इंदौर: अवि उज्जैन 4325 बेतूल ऑयल सतना 4370 बेतूल ऑयल 4390 धानुका सोया नीमच 4360, धीरेंद्र सोया नीमच 4375, दिव्य ज्योति 4360 गुजरात अंबुजा मंदसौर 4275 हरिओम रिफाइनरी अमृत मंदसौर 4360 केएन एग्री इटारसी 4300 आइडिया लक्ष्मी देवास 4300 केपी सॉल्वेक्स निवाड़ी 4310, खंडवा ऑयल 4325, कृति देवास 4300 मित्तल सोया देवास 4300, एमएस साल्वेंक्स नीमच 4325 नीमच प्रोटीन 4325, पतंजलि फूड 4260, प्रकाश पीथमपुर 4340, प्रेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4325, रामा फास्फेट, धरमपुरी 4250, राम जानकी एग्रीट्रेक, देवास 4320 आरएच सॉल्वेक्स सिवनी 4350, सांवरिया इटारसी 4350, आरएस सॉल्वेक्स सिवनी 4340 सोनिका बायोकेम, मंडीदीप 4300 सूर्या फूड मंदसौर 4325 वर्धमान सॉल्वेंट अंबिका, कालापीपल 4300 विप्पी सोया देवास 4310 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।