Advertising
<

चांदी की कीमत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: 1 लाख 13 हजार 500 रुपए के शिखर पर पहुंची कीमत, स्टैंडर्ड सोने की कीमत पहुंची 1 लाख – Jaipur News

0
चांदी की कीमत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड:  1 लाख 13 हजार 500 रुपए के शिखर पर पहुंची कीमत, स्टैंडर्ड सोने की कीमत पहुंची 1 लाख – Jaipur News

चांदी की कीमत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: 1 लाख 13 हजार 500 रुपए के शिखर पर पहुंची कीमत, स्टैंडर्ड सोने की कीमत पहुंची 1 लाख – Jaipur News

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी टैरिफ को लेकर बरकरार असमंजस की स्थिति के बाद अब कीमती धातुओं की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को चांदी प्रति किलो की कीमत में 3,500 रुपए की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद प्रति किलो चांदी की कीमत एक लाख 1

.

सर्राफा व्यापारी राजेश्वर शर्मा ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद दुनियाभर के बाजार में अस्थिरता की स्थिति आ गई है। इसी वजह से बीते दिनों जो कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट हुई थी। वह अब बढ़ोतरी में बदल रही है। क्योंकि दुनियाभर में निवेशक एक बार फिर सोने और चांदी में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके आने वाले दिनों में सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 93 हजार 200 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 78 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 62 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 13 हजार 500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

Advertising

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News