चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग आरक्षण पर सवाल उठा रहे, बीजेपी के दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी को घेरा

4
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग आरक्षण पर सवाल उठा रहे, बीजेपी के दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी को घेरा

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग आरक्षण पर सवाल उठा रहे, बीजेपी के दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी को घेरा

बिहार बीजेपी अध्यक्ष और राजस्व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने राज्य में बढ़े हुए आरक्षण पर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। और कहा कि चांदी की चम्मच लेकर पैदा होने वाले लोग आरक्षण पर सवाल उठा रहे हैं। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नित्यानंद ने कहा कि विकास का ढोंग रचने वाला विपक्ष जंगलराज लाना चाहता है। कांग्रेस ने आपातकाल लागू किया था। राजद आज इसी कांग्रेस के गोद में है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की तरफ से केंद्र को आभार देते हैं कि  बजट में बिहार की चिंता की गई। राज्य का विकास अब तेजी से हो रहा है। पहले भी बिहार का विकास हो सकता था। वहीं बढ़े हुए आरक्षण पर तेजस्वी यादव के आरोपों पर जायसवाल ने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग आरक्षण पर सवाल उठा रहे हैं। वो बताएं कि उन्होने कब आरक्षण दिया। 65% आरक्षण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट  पहुंचाया है। जिसपर सुनवाई होनी है। 

उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा, विकास का रथ आगे बढ़ेगा। जिसको विकास नहीं दिख रहा है वो अपने आंखों का इलाज कराएं। विपक्ष थेथरोलोजी कर रहा है। भावनात्मक बातों पर राजनीति कर रहे हैं। वहीं छठ पर्व पर ट्रेन की सुविधा बढ़ाने की मांग की, बिहार आकर लोग राज्य में हो रहे विकास को देखेंगे।

यह भी पढ़िए- दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में बीजेपी कोर कमेटी की पहली बैठक, 2025 का चुनावी ब्लू प्रिंट तैयार

वहीं गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार को प्राथमिकता मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबित किया कि वो गरीबों के मसीहा हैं। विरोधियों को नींद नहीं आ रही है, पीएम ने बिहार का सम्मान किया है। 2047 का भारत कैसा हो, बजट में उसकी परछाई है। 21वीं सदी के भारत में कोई भूखा और बेबस नहीं रहेगा। पीएम की नीति सहायक साबित होगी। विवेकानंद के सपनों को नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। पीएम विकास के भगीरथी हैं। देश में तीन करोड़ और घर बनेंगे, अनाज योजना का विस्तार किया गया है।

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि  आयुष्मान भारत से गरीबों का 5 लाख तक इलाज होगा। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान से जोड़ा गया है। किसानों के लिए, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैं। भारत का कोई भी व्यक्ति अछूता नहीं रहेगा। युवाओं को हुनरमंद बनाया जायेगा जिससे आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेंगे। 

नित्याानंद ने कहा कि 2009 से 2014 तक बिहार को 1132 करोड़ मिले थे। 2013 -14 में कृषि के क्षेत्र में देश का बजट 27 हजार 662 करोड़ था, अब एक लाख 51 हजार करोड़ हो गया है। बजट में बिहार का विशेष ख्याल रखा गया है। 26 हजार करोड़ की तीन एक्सप्रेसवे की सौगात मिली। पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा। बिहार को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए 11 हजार 500 करोड़ दिया गया है। 12 हजार से 15 हजार करोड़ ब्याज मुक्त ऋण के रूप में मिलेंगे। बजट में देश की तरक्की और बिहार की उन्नति है।

यह भी पढ़िए- चूहेदानी तैयार है, संजीव हंस जैसे सब भ्रष्टाचारी फंसेंगे; करप्शन पर बोले बिहार बीजेपी चीफ दिलीप जायसवाल

विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि विकास का ढोंग रचने वाला विपक्ष जंगलराज लाना चाहता है। कांग्रेस ने आपातकाल लागू किया था। राजद आज इसी कांग्रेस के गोद में है। भ्रम फैलाकर सत्ता में आना चाहते है। बिहार के लोग अब बिहार का विकास चाहते हैं। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News