चप्पल की माला पहनने वाले प्राचार्य निलंबित: पद से हटाने के बाद बोले- स्थानीय दबाव और धमकियों के चलते छोड़ना पड़ा आंदोलन – Bhind News

4
चप्पल की माला पहनने वाले प्राचार्य निलंबित:  पद से हटाने के बाद बोले- स्थानीय दबाव और धमकियों के चलते छोड़ना पड़ा आंदोलन – Bhind News

चप्पल की माला पहनने वाले प्राचार्य निलंबित: पद से हटाने के बाद बोले- स्थानीय दबाव और धमकियों के चलते छोड़ना पड़ा आंदोलन – Bhind News

शिक्षक सुरेश माहौर ने गले में चप्पल पहनकर शुरू की ​थी पदयात्रा।

भिंड के आलमपुर स्थित पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुरेश माहौर को शिक्षा विभाग ने पद से हटा दिया। स्कूलों में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रभारी प्राचार्य ने बीते मंगलवार को नंगे पैर पदयात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने गले में च

.

110 किमी पदयात्रा का लिया था संकल्प- प्रभारी प्राचार्य सुरेश माहौर के अनुसार- आलमपुर से भिंड तक 110 किमी की पदयात्रा का संकल्प लिया था, लेकिन पहले ही दिन गैंथरी तक पहुंचने के बाद उन्हें स्थानीय दबाव और धमकियों के चलते यात्रा रोकनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दिनभर घेरकर धमकाया गया, जिससे उन्हें यह अहिंसात्मक आंदोलन अधूरा छोड़ना पड़ा।

माहौर ने बताया कि आलमपुर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में लगभग 4,000 छात्र पढ़ते हैं, लेकिन स्कूलों में नियमित पढ़ाई नहीं होती, शिक्षक गैरहाजिर रहते हैं, और स्कूल परिसरों में खुलेआम गुटखा, तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का सेवन किया जाता है। इसके अलावा, स्थानीय नेताओं के रिश्तेदार भी नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।

पदयात्रा के दौरान शिक्षक आलमपुर से निकाला था भिंड के लिए। अब यात्रा रोक दी गई।

जिन स्कूलों के लिए लड़े

  • 4,000 से ज्यादा छात्र, लेकिन नियमित कक्षाएं नहीं।
  • शिक्षक स्कूल नहीं आते, पढ़ाई से कोई मतलब नहीं।
  • स्कूल परिसरों में नशे का खुलेआम सेवन – गुटखा, बीड़ी, सिगरेट सब मौजूद।
  • नेताओं के रिश्तेदार नियम तोड़ते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

तीन आंदोलन, तीनों अधूरे पिछले दो वर्षों में सुरेश माहौर ने शिक्षा सुधार को लेकर तीन आंदोलन शुरू किए, लेकिन सभी अधूरे रह गए।

  1. नवंबर 2024 में स्कूल में नियमित कक्षाएं शुरू करने और नशा बंदी के लिए मौन व्रत रखा, जो दोपहर में समाप्त हो गया।
  2. 9 अप्रेल को लहार बीआरसीसी कार्यालय में धरना दिया, जो मात्र दो घंटे चला।
  3. तीसरा आंदोलन यह पदयात्रा था, जो 110 किमी की होनी थी, लेकिन सिर्फ 14 किमी तक ही चल सकी।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़े …

चप्पलों की माला पहनकर पद यात्रा पर निकले प्रभारी प्राचार्य

भिंड जिले के आलमपुर कस्बे में पदस्थ पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुरेश माहौर ने शिक्षा विभाग की गंभीर अव्यवस्थाओं के खिलाफ अनोखा आंदोलन शुरू किया है। पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News