Advertising
<

चंडीगढ़ PU में गर्माया चुनावी माहौल, समर्थकों की नारेबाजी: प्रेजीडेंट पोस्ट पर 21 कैंडिडेट; अपनी प्राथमिकता बता, ठोक रहे जीत के दावे – Chandigarh News

0
चंडीगढ़ PU में गर्माया चुनावी माहौल, समर्थकों की नारेबाजी:  प्रेजीडेंट पोस्ट पर 21 कैंडिडेट; अपनी प्राथमिकता बता, ठोक रहे जीत के दावे – Chandigarh News

चंडीगढ़ PU में गर्माया चुनावी माहौल, समर्थकों की नारेबाजी: प्रेजीडेंट पोस्ट पर 21 कैंडिडेट; अपनी प्राथमिकता बता, ठोक रहे जीत के दावे – Chandigarh News

पंजाब यूनिवर्सिटी में pusu पार्टी ने की नारेबाजी।हो पाया उन्हें डर था कि सिद्धार्थ जीत जाएगा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में 3 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होने हैं। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अध्यक्ष पद के लिए 21, उपाध्यक्ष पद के लिए 16, सचिव पद के लिए 11 और संयुक्त सचिव पद के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। माना जा रहा है कि इनमें से कु

.

हालांकि जिन पार्टी के छात्र नेताओं ने सिर्फ एक ही प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए नाम भरा था, वह सभी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। साथ ही अपनी जीत के दावे भी ठोक रहे हैं। यूनिवर्सिटी के छात्र भी अपने पसंदीदा कैंडिडेट के समर्थन में बाहर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा भी यहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

पुसू की तरफ से सिद्धार्थ बूरा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी में PUSU पार्टी समर्थक छात्रों ने नारेबाजी की। कहा कि सिद्धार्थ बुरा का नॉमिनेशन कैंसिल करवाने के लिए सभी पार्टियों ने काफी जोर लगाया। वो जॉइंट सचिव की पोस्ट पर खड़ा है। उन्हें डर था कि सिद्धार्थ जीत जाएगा।

पंजाब यूनिवर्सिटी में तैनात की गई पुलिस। यहां चुनाव को लेकर छात्रों में सरगर्मी बढ़ गई है।

Advertising

छात्राओं की समस्याओं को निपटाना प्राथमिकता: अरदास

पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू में प्रेजीडेंट कैंडिडेट अरदास कौर ने कहा कि गर्ल स्टूडेंट्स के साथ पीयू में कई समस्याएं है। उन्हें सॉल्व करना उनकी प्राथमिकता होगी। अरदास कौर यूनिवर्सिटी में फैशन विभाग में पढ़ रही है।

अरदास, प्रेसिडेंट कैंडिडेट, Sopu

पीयू में अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट (ASF) ने नवनीत कौर को प्रेसिडेंट पद का उम्मीदवार घोषित किया है। नवनीत, UILS डिपार्टमेंट की छात्रा है। उन्होंने कहा कि इस बार कई पार्टियों ने महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। नवनीत कौर ने आगे कहा कि पीयू में 70% छात्राएं हैं और अगर उनकी पार्टी जीतती है तो वे लड़कियों के लिए कुछ अच्छा करके दिखाएंगी, जिनका वोट अहम होगा।

नवनीत कौर, अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट (ASF)

सत्थ नेताओं ने एबीवीपी पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि एबीवीपी फ्रंट ने अश्मीत पर ऑब्जेक्शन लगाकर उनका नामांकन रद्द करवाया है। उनका कहना है कि दोपहर तक अश्मीत का नाम योग्य उम्मीदवारों की सूची में था, लेकिन बाद में उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया।

अश्मीत, जो सत्थ पार्टी की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े थे, का फॉर्म कल कैंसिल कर दिया गया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। देर रात तक चले हंगामे के बाद उनका नाम प्रोविजनल लिस्ट में आया। अश्मीत ने कहा कि उनके साथ युवा काफी हैं, इसीलिए दूसरी पार्टियां जानबूझकर ऑब्जेक्शन लगवा रही हैं।

अश्मित वाइस प्रेजीडेंट की पोस्ट के लिए खड़ा था, लेकिन कल इनका फार्म कैंसिल कर दिया। काफी हंगामा हुआ। तब जाकर इनका नाम प्रोविजन लिस्ट में आया।

एनएसयूआई में भी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रभजोत सिंह बरिंद्र ढिल्लों ग्रुप से हैं, जबकि मनोज लुबाना ग्रुप के उम्मीदवार सुमित शर्मा को अभी भी आपत्तियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच हाथापाई तक हो गई। अर्चित गर्ग ग्रुप के उम्मीदवार सागर अत्री पर भी आपत्ति दर्ज हुई है। सुमित, चिराग, विशेष, अश्मीत और अभिषेक समेत कई उम्मीदवारों के नामांकन पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

पिछले चुनावों की तरह इस बार भी एनएसयूआई गुटबाजी से जूझ रही है। छात्र राजनीति में हर वरिष्ठ नेता चाहता है कि उसका उम्मीदवार ही अध्यक्ष बने, जिसके चलते संगठन कई हिस्सों में बंट जाता है।

सोपू पार्टी की ओर से अरदास कौर प्रेजीडेंट की पोस्ट के लिए खड़ी हैं। उसके समर्थन में नारेबाजी करते उसके समर्थक छात्र-छात्राएं।

स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) ने फैशन विभाग की छात्रा अरदास कौर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। सोपू अध्यक्ष बलराज सिंह और महासचिव करणवीर सिंह क्रांति ने कहा कि संगठन साधारण घरों से आने वाले छात्रों को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता अवतार सिंह को सौंपी गई है।

गौरव वीर सोहल।

एबीवीपी का उम्मीदवार गौरव वीर सोहल का नाम क्लियर होते ही संगठन ने हॉस्टलों में प्रचार शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने छात्रों से मुलाकात कर मैनिफेस्टो बांटा और उनकी समस्याएं सुनीं। एबीवीपी पदाधिकारियों ने दावा किया कि उनका मैनिफेस्टो सिर्फ कागज का दस्तावेज नहीं है, बल्कि हर छात्र की आवाज का प्रतिबिंब है। इसमें हॉस्टल की स्वच्छता, मैस की गुणवत्ता, हाई-स्पीड वाई-फाई, छात्राओं की सुरक्षा और लाइब्रेरी टाइम बढ़ाने जैसी मांगें शामिल की गई हैं।

चंडीगढ़ पीयू में पूसू पार्टी के छात्र नारेबाजी करते हुए।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News