चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नामांकन आज: BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, कांग्रेस करेगी बैठक, चुनाव प्रक्रिया पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई – Chandigarh News

1
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नामांकन आज:  BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, कांग्रेस करेगी बैठक, चुनाव प्रक्रिया पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई – Chandigarh News

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नामांकन आज: BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, कांग्रेस करेगी बैठक, चुनाव प्रक्रिया पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई – Chandigarh News

चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव के लिए आज नामांकन की प्रकिया होगी।

चंडीगढ़ में 24 जनवरी को होने वाले नगर निगम मेयर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज (सोमवार) से शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार मेयर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। वहीं, इस मामले की सुनवाई पंजाब एवं हर

.

चुनाव प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। चूंकि चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए होता है। इसलिए हाथ उठाकर मतदान कराने की मांग की गई है। चूंकि चंडीगढ़ में पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट लागू है। इसलिए उसी तर्ज पर चुनाव कराने की मांग की गई है।

भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की

भाजपा ने मेयर चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने मेयर पद के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर बिमला दुबे और डिप्टी मेयर लखबीर सिंह बिल्लू के नाम फाइनल हो गए हैं। यह फैसला रविवार को भाजपा चंडीगढ़ प्रभारी और गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में हुई पार्षदों की बैठक में लिया गया।

कांग्रेस द्वारा निगम चुनाव के लिए हिमाचल के विधायक कुलदीप राठौड़ काे आब्जर्वर लगाया है।

कांग्रेस और आप ने नहीं खोले अपने पत्ते

चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन दोनों पार्टियों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मेयर का पद आप को और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस को मिलेगा। मेयर पद के लिए आप की छह महिला पार्षदों ने अपनी दावेदारी पेश की है। टिकट की दौड़ में प्रेम लता और जसविंदर कौर सबसे आगे चल रही हैं।

हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बारे में पार्टी के संगठन सचिव संदीप पाठक अंतिम फैसला लेंगे। उधर, कांग्रेस ने हिमाचल के विधायक कुलदीप राठौर को चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

वे सोमवार को सुबह 11 बजे पार्षदों और अन्य सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। हालांकि, यहां मेयर पद के लिए जसबीर सिंह बंटी और डिप्टी मेयर के लिए तरुणा मेहता के नाम पर विचार किया जा रहा है।

नगर निगम में पार्टियों की ये है स्थिति

मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी के पास कुल 15 पार्षद हैं। जबकि कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी इस समय चंडीगढ़ में हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास आठ और आप के पास 13 पार्षद हैं। यहां जीत का जादुई आंकड़ा 18 है। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो ऑल इंडिया अलायंस आसानी से यहां तक ​​पहुंच जाएगा।

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News