चंडीगढ़ में AAP-कांग्रेस गठबंधन से पंजाब प्रधान नाराज: बोले-हाईकमान से बात करेंगे, रिश्ते की जरूरत नहीं; अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर गवर्नर से मिले – Punjab News h3>
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मीडिया से बातचीत करते हुए।
आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भले ही 30 जनवरी को चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं, लेकिन पंजाब कांग्रेस के नेताओं को इस पर ऐतराज है। पंजाब के नेता इस मामले में पार्टी हाईकमान से मिलने जा रहे हैं।
.
उनका कहना है कि हमें यह बात मंजूर नहीं है। हम हाईकमान को पहले ही बता चुके हैं। हमारा AAP से कोई समझौता नहीं है। न ही होगा, न ही कोई चर्चा है। चंडीगढ़ के मामले पर हम हाईकमान से ऐतराज जताएंगे।
बाजवा बोले- इस मुद्दे पर हाईकमान से मिलेंगे
दरअसल, अमृतसर में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान से जुड़े विवाद में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने गया था।
जब मीडिया ने उनसे पूछा कि अमृतसर में हुए मेयर चुनाव में आप के खिलाफ वह राज्यपाल से मिले थे। वह हाईकोर्ट में केस लड़ने जा रहे हैं। लेकिन चंडीगढ़ में वह साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा आप से कोई समझौता नहीं है।
चंडीगढ़ में कोई रिश्ता रखने की जरूरत नहीं
आप के खिलाफ हम पार्टी हाईकमान को पहले ही बता चुके हैं। और भी कई बातें हैं जो इस मंच से नहीं बताई जा सकतीं। हमने हाईकमान से कहा है कि चंडीगढ़ में भी उनसे कोई रिश्ता रखने की जरूरत नहीं है।
उनसे आमना-सामना होना चाहिए। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह बुधवार को पार्टी हाईकमान से मिलेंगे और चंडीगढ़ गठबंधन पर अपनी आपत्ति जताएंगे।
गवर्नर से मुलाकात करते हुए कांग्रेस के नेता
हार्स हार्स ट्रेडिंग की बात करने वाले खुद क्या कर रहे हैं
वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार्स ट्रेडिंग की बात करते थे। यह पहले ऑपरेशन लोटस की बात करते थे। जीरो एफआईआर दर्ज हुई। एमएलए तक पार्टी छोड़ गया। वहीं, उन्होंने कहा कि पंजाब में मेयर चुनाव आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान के आदेश पर हो रहा है।
वहीं, बाजवा ने कहा कि AAP और बीजेपी एक सिक्के के दो पहलू है। जो मोदी पूरे देश कर रहे हैं। वह केजरीवाल छोटे रूप में पंजाब में कर रहा है। विपक्ष को परेशान करना है।
चंडीगढ़ से INDIA ब्लॉक शुरू हुई थी जीत
कांग्रेस ने BJP विरोधी दलों के साथ मिलकर INDIA ब्लॉक बनाया था। यहां जब मेयर चुनाव की बारी आई तो 14 पार्षद वाली AAP और 7 पार्षद वाली कांग्रेस साथ आ गए। इसमें तय हुआ कि मेयर आम आदमी पार्टी का बनेगा जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस का बनेगा। भाजपा के पास 13 ही पार्षद थे, उनके पास सांसद का भी एक वोट था लेकिन आप कांग्रेस के 20 के मुकाबले 14 वोट होने से वह मेयर चुनाव से बाहर हो गए।