ग्लोबल लेवल पर मजबूत हुई डीडीयू की पहचान: देश में मिली 133वीं रैंक, 37 रिसर्च सब्जेक्ट में टॉप 50% संस्थानों में शामिल – Gorakhpur News h3>
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इंटरनेशनल रैंकिंग एजेंसी एडुरैंक की नई रैंकिंग में डीडीयू को देश की यूनिवर्सिटीज में 133वीं रैंक मिली है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल लेवल पर 37 रिसर्च सब्जेक्ट्स में टॉप 50 प्रतिशत संस्थानों में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस रैंकिंग ने रिसर्च, इनोवेशन और एकेडमिक परफॉर्मेंस के क्षेत्र में डीडीयू की बढ़ती क्षमता को दिखाया है। एडुरैंक की ओर से जारी रैंकिंग में डीडीयू का सबसे बेहतर प्रदर्शन टॉक्सिकोलॉजी सब्जेक्ट में सामने आया है। इस क्षेत्र में यूनिवर्सिटी ने देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में जगह बनाते हुए भारत में 14वीं रैंक हासिल की है। वहीं, ग्लोबल लेवल पर डीडीयू को 313वीं पोजिशन मिली है। यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी में हो रहे हाई क्वालिटी रिसर्च और बेहतर एकेडमिक माहौल को दर्शाती है। साइंस से लेकर इंजीनियरिंग तक कई सब्जेक्ट में बनाई जगह डीडीयू ने सिर्फ एक सब्जेक्ट में ही नहीं, बल्कि कई प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। बायोलॉजी में यूनिवर्सिटी को 140वीं रैंक मिली है। इसके अलावा केमिस्ट्री में 144वीं, एनवायरमेंटल साइंस में 153वीं, फिजिक्स में 170वीं और इंजीनियरिंग में 187वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, लिबरल आर्ट्स एंड सोशल साइंस में डीडीयू को 236वीं और कंप्यूटर साइंस में 258वीं रैंक मिली है। रिसर्च क्वालिटी और एकेडमिक एक्टिविटी पर लगातार फोकस कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता यूनिवर्सिटी के टीचर्स, रिसर्च स्कॉलर्स, स्टूडेंट्स और कर्मचारियों की लगातार मेहनत का परिणाम है। सभी के टीम वर्क से यूनिवर्सिटी ने रिसर्च और एकेडमिक सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत की है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में रिसर्च क्वालिटी को बढ़ाने, बेहतर पब्लिकेशन को बढ़ावा देने और डॉक्टोरल एजुकेशन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। नए रिसर्च प्रोजेक्ट्स और एकेडमिक इनिशिएटिव्स के जरिए डीडीयू को आगे ले जाने की तैयारी है। नेशनल और ग्लोबल रैंकिंग सुधारने पर रहेगा फोकस कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के गाइडेंस में यूनिवर्सिटी ने पिछले कुछ समय में रिसर्च प्रोडक्टिविटी, एकेडमिक डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आने वाले समय में डीडीयू की नेशनल और इंटरनेशनल रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी का लक्ष्य ग्लोबल एकेडमिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान को और मजबूत करना है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews