ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे | Gold and silver prices decreased due to decline in global market | Patrika News

15
ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे | Gold and silver prices decreased due to decline in global market | Patrika News

ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे | Gold and silver prices decreased due to decline in global market | News 4 Social

इंदौरPublished: Nov 06, 2023 06:58:29 pm

इंदौर बाजार .6-11-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62625 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73300 रुपए किलो

ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

सोने की कीमतों में गिरावट
इंदौर. एशियाई व्यापार में सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि फेडरल रिजर्व की दरों में बढ़ोतरी में संभावित ठहराव पर किसी भी राहत की भरपाई व्यापारियों ने अधिक जोखिम-संचालित परिसंपत्तियों के पक्ष में पीली धातु को बेचने से की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम घटे है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1989.00 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1985.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.18 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62200 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 57365 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73000 व टंच 73200 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62625 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73300 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू-प्याज में मंदी, लहसुन तेज
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू और प्याज के भाव में मंदी रही, जबकि लहसुन के भाव तेज रहे। मंडी में प्याज की 45 हजार, लहसुन की 6 हजार व आलू की 22 हजार बोरी आवक हुई। प्याज सुपर बेस्ट 3200 से 3500, बेस्ट 2600 से 3000, गोल्टा 2600 से 2800, गोल्टी 2000 से 2300, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 14500 से 15000, देशी लहसुन 12500 से 13500, एवरेज 11000 से 12000, बारिक 8000 से 9000, चिप्स क्वालिटी का आलू 700 से 900 व ज्योति 400 से 700 रुपए क्विंटल बिका।
————
देश में 7.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक
इंदौर. देश की मंडियों में 7.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 3 लाख, महाराष्ट्र में 3.2 लाख, राजस्थान में 75 हजार व अन्य राज्यों में 75 हजार के करीब सोयाबनी आई। देश में सरसों की 5.25 लाख बोरी आवक बताई गई। राजस्थान में 2.70 लाख, मध्यप्रदेश में 65 हजार, यूपी में 50 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात में 30 हजार व अन्य राज्यों में 85 हजार बोरी सरसों की आवक हुई। बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स पर कच्चे पाम तेल वे वायदा अनुबंध में तेजी आई, जिसके सोया तेल बाजार में सुधार देखा गया।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1530 से 1550, मुंबई मूंगफली तेल 1540, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 905 से 910, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 855 से 860, मुंबई सोया रिफाइंड 905 से 910, मुंबई पाम तेल 810 से 815, इंदौर पाम 885, राजकोट तेलिया 2410, गुजरात लूज 1520, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 4900 से 5100, सोयाबीन नई 4900, पुरानी 4965 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 44000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5175, विप्पी 5050, रुचि 5050, लक्ष्मी 5100, सांवरिया इटारसी 5050, खंडवा 5100, धानुका 5130, एमएस नीमच 5050, एमएस पचोर 5035 व एवी 5125 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 2850 रुपए।
—————–

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News