गोरखपुर AIIMS में होगी 50 डाक्टरों की भर्ती: 14 विशेषज्ञ डाक्टर होंगे शामिल; कैंसर, हर्ट व बच्चों की सर्जरी की खुलेगी राह – Gorakhpur News h3>
गोरखपुर AIIMS में जल्द ही 14 विशेषज्ञ सहित 50 डॉक्टरों की भर्ती होगी।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर में डाक्टरों की कमी दूर होने जा रही है। AIIMS प्रबंधन 14 विशेषज्ञ डाक्टरों सहित 17 विभाग में 50 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इन डॉक्टरों के आ जाने से यहां कैंसर, हर्ट, बच
.
रोज 4 हजार से अधिक लोग कराते हैं इलाज गोरखपुर AIIMS की ओपीडी में गोरखपुर व आसपास के जिलों के साथ ही पश्चिम बिहार के कई जिलों के रोगी भी यहां आते हैं। रोज 4 हजार से अधिक लोग यहां ओपीडी में इलाज कराने आते हैं। इमरजेंसी में भी मरीजों की अच्छी-खासी संख्या है। नए डाक्टरों के आने के बाद शुगर, हार्मोन रोगियों, मूत्र संबंधी समस्याओं, टसिर में चोट से परेशान लोगों का इलाज भी यहीं हो जाएगा। वर्तमान में इतनी है डॉक्टरों की संख्या
AIIMS गोरखपुर में अभी 111 डाक्टर हैं। लंबे समय से विशेषज्ञ डाक्टरों के पदों पर भर्ती की कवायद चल रही है। कई बार आवेदन भी जारी किए गए लेकिन कोई नहीं मिला। पिछले दिनों हुए इंटरव्यू में नेफ्रोलाजी विभाग में एक डॉक्टर का चयन किया गया था लेकिन समय मांगने के बाद भी उन्होंने अब तक ज्वाइन नहीं किया है।
इन पदों पर होगी भर्ती
हृदय की सर्जरी – एसोसिएट प्रोफेसर दो, असिस्टेंट प्रोफेसर एक इंडोक्राइनोलाजी – असिस्टेंट प्रोफेसर एक
गैंस्ट्रोइंटेरोलाली – प्रोफेसर एक, एसोसिएट प्रोफेसर दो और असिस्टेंट प्रोफेसर एक जनरल मेडिसिन – प्रोफेसर एक, एसोसिएट प्रोफेसर दो और असिस्टेंट प्रोफेसर पांच
बर्न व प्लास्टिक सर्जरी – असिस्टेंट प्रोफेसर एक हृदय रोग विभाग – प्रोफेसर एक, एसोसिएट प्रोफेसर एक न्यूनेटोलाजी – असिस्टेंट प्रोफेसर एक नेफ्रोलाजी – एडिशनल प्रोफेसर एक, एसोसिएट प्रोफेसर दो
न्यूरोलाजी – एडिशनल प्रोफेसर एक, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर एक-एक न्यूरो सर्जरी – एडिशनल प्रोफेसर एक, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर दो-दो
मेडिकल आंकोलाजी – असिस्टेंट प्रोफेसर एक माइक्रोबायोलाजी – प्रोफेसर एक, एडिशनल प्रोफेसर एक सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलाजी – एसोसिएट प्रोफेसर दो, असिस्टेंट प्रोफेसर एक सर्जिकल आंकोलाजी – असिस्टेंट प्रोफेसर एक
पीडियाट्रिक सर्जरी – असिस्टेंट प्रोफेसर एक रेडियोलाजी – प्रोफेसर एक, एडिशनल प्रोफेसर एक, एसोसिएट प्रोफेसर दो व असिस्टेंट प्रोफेसर तीन
यूरोलाजी – प्रोफेसर एक, एसोसिएट प्रोफेसर दो व असिस्टेंट प्रोफेसर एक
जानिए क्या कहता है AIIMS प्रबंधन
गोरखपुर AIIMS की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डा. विभा दत्ता ने कहा कि एम्स में विशेषज्ञ डाक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर डाक्टरों के आने के बाद मरीजों को काफी लाभ होगा। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
