गोरखपुर रूट की ट्रेनों का गोमतीनगर और चारबाग होगा स्टॉपेज: तीसरी रेलवे लाइन निर्माण काम के चलते 20 ट्रेनें रद्द, 53 के रूट बदलें – Lucknow News h3>
पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर करनैलगंज से लेकर सरयू, जरवल रोड और घाघराघाट स्टेशनों तक तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य अगले महीने शुरू होने जा रहा है। इसके चलते गोरखपुर रूट पर यात्रा करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। र
.
रेलवे का प्लान: बदले मार्गों से चलेंगी ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कई प्रमुख ट्रेनें गोंडा स्टेशन को बायपास कर चलाई जाएंगी। ट्रेनें अब बाराबंकी, अयोध्या कैंट और मनकापुर होकर चलेंगी। कुछ ट्रेनों को लखनऊ के गोमतीनगर और चारबाग में ही रोक दिया जाएगा।
आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वह ट्रेने…
•27 जून को हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल (07075) गोमतीनगर में ही समाप्त होगी।
•29 जून को 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल गोमतीनगर से ही चलेगी।
•26 जून व 3 जुलाई को साबरमती-थावे एक्सप्रेस (19409) गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी।
•29 जून व 5 जुलाई को थावे-साबरमती एक्सप्रेस (19410) भी गोमतीनगर से चलाई जाएगी।
•1 जुलाई को गोरखपुर-बांद्रा (22922) गोमतीनगर तक ही चलेगी।
•2 जुलाई को ग्वालियर-बलरामपुर (22199) चारबाग तक पहुंचेगी।
•3 जुलाई को बलरामपुर-ग्वालियर (22200) चारबाग स्टेशन से रवाना होगी।
आइए अब जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी…
15031/32 गोरखपुर जंक्शन लखनऊ, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर जंक्शन, 15081/82 गोमतीनगर-गोरखपुर जंक्शन एवं 15033/34 लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पहली से चार जुलाई तक निरस्त रहेंगी। ऐसे ही 15069 गोरखपुर जंक्शन ऐशबाग एक्सप्रेस दो से पांच जुलाई तक, 22424 अमृतसर-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 29 जून को, 22423 गोरखपुर जंक्शन अमृतसर 30 जून को, 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 25 जून से दो जुलाई तक एवं 14009 बापूधाम मोतिहारी आनंदविहार एक्सप्रेस 26 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेंगी।
आइए अब जानते हैं कि अयोध्या रूट से कौन सी ट्रेनें चलेंगी...
•22 जून से एक जुलाई तक 12512 तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस
•23 व 30 जून को 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
•27 जून को 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस
•2 जुलाई को 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
•25, 27 व 30 जून को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस
•25, 29 जून व दो जुलाई को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
•28 जून को 11080 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस
•26, 27, 29, 30 जून, एक व चार जुलाई को गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
•25 जून व दो जुलाई को आरंभ होने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस
•30 जून को चलने वाली गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस
•1 जुलाई की लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस व गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस
•1,3 और 4 जुलाई को सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
•1 से 4 जुलाई तक मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस
•30 जून को लालगढ़ से चलने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस
•2 जुलाई को जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस
•27 जून को गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस
•4 जुलाई को 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस
•3 जुलाई को बरौनी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
