गोरखपुर में सलवार-सूट पहन घुसा चोर: दुपट्टा बांध 40 मिनट में खाली किया दुकान,10 मोबाइल, 20 हजार रुपए लेकर फरार – Gorakhpur News h3>
गोरखपुर में एक चोर महिला के वेश में सलवार-सूट पहन कर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में घुस गया। दुपट्टे से चेहरा ढ़ककर टॉर्च के सहारे खोजबीन की और 40 मिनट के अंदर 8 से 10 महंगे मोबाइल और 20 हजार नकदी लेकर फरार हो गया। इस घटना की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। सुबह होने पर पड़ोसियों ने शॉप ओनर को शटर टूटने की सूचना दी। जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंचे दुकानदार ने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और पहचान की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रेती पुल के पास रात करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानिए पूरा मामला …
जानकारी के अनुसार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पीपरापुर के रहने वाले मोहम्मद काशिफ की रेती पुल के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह 9 जून की रात दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गया और रिपेयरिंग के लिए रखे गए 8 से 10 मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गया। सुबह पड़ोसियों ने दुकान मालिक को चोरी की सूचना दी। रिपेयरिंग के मोबाइल ले उड़ा
मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर एक तरफ से उठा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की ऐसी स्थिति देखकर वह घबरा गए। जांच करने पर कई मोबाइल फोन और नकदी गायब मिले। चोरी हुए अधिकांश मोबाइल ग्राहकों ने मरम्मत के लिए दुकान पर जमा कराए थे। एक-एक ड्रॉर खोल कर निकाला सामान
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध महिला के लिबास में दुपट्टा लगा कर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। उसके बाल लंबे भी थे। करीब 40 मिनट तक टॉर्च जलाकर एक-एक ड्रॉर खोल कर सामान निकालता है। फिर 8 से 10 महंगी मोबाइल और 20 हजार रुपए लेकर बड़े आराम से फरार हो जाता है। वहीं फुटेज में एक जगह उसका चेहरा दिखा जिससे यह तय हुआ कि आरोपी युवक है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही होगी गिरफ्तारी
कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews